वीवो Y31t 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स के साथ ₹24,695 में उपलब्ध है। इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.75 इंच की डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo का 7200 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹24,695 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.75 इंच डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 25 हजार रुपये से कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं? अगर हां तो Flipkart पर मौजूद Vivo Y31t 5G एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है। फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.75 इंच की डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन की कीमत बैंक ऑफर्स के साथ 25 हजार रुपये से कम है, ऐसे में ज्यादा बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए ये डील खास हो सकती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...
Vivo Y31t 5G पर डिस्काउंट
Flipkart पर वैसे तो Vivo Y31t 5G की कीमत ₹39,999 है लेकिन अभी आप फोन को बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ ₹25,995 में खरीद सकते हैं। ऑफर्स का लाभ लेने के बाद इसकी कीमत ₹24,695 तक आ जाती है। Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,300 तक की एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹24,600 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है। इसके अलावा आप फोन को आसान EMI ऑप्शन पर भी ले सकते हैं जहां 914 रुपये से प्लान शुरू हो जाते हैं।

Vivo Y31t 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
Vivo Y31t 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा भी है। डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर, IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिल रहा है।
फोन की सबसे खास बात इसकी बड़ी 7,200mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
यह भी पढ़ें- Vivo का 6500 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,524 में, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 50MP कैमरा