वीवो आज भारत में अपना नया S2 स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है, जिसमें 7050mAh बैटरी, 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट जैसे ख ...और पढ़ें

Vivo का 7050mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 6.83-इंच डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज 6 अगस्त को भारत में अपना नया S सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Vivo S2 के नाम से पेश करने वाली है। ये नया S सीरीज डिवाइस छह साल के लंबे अंतराल के बाद भारत में वापसी कर रही है। लॉन्च से पहले ही Vivo ने आने वाले S2 हैंडसेट की कई खूबियों से पर्दा उठा दिया है।
Vivo S2 में 7.99 mm का अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और 7050mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ ही इस फोन में 6.83-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा भी मिलेगा। डिवाइस में 4K रिकॉर्डिंग वाला 32MP का सेल्फी कैमरा भी होगा। चलिए पहले डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स और संभावित कीमत जान लेते हैं...
Vivo S2 की लॉन्च डिटेल्स और संभावित कीमत
वीवो का ये नया Vivo S2 आज दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद S2 भारत में Amazon, Vivo के ऑफिशियल चैनल और थर्ड-पार्टी पार्टनर रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
डिवाइस तीन कलर सिल्क व्हाइट, सफायर ब्लू और रीगल ब्रॉन्ज में आएगा। हालांकि कीमत के बारे में अभी पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में Vivo S2 की कीमत 40 हजार रुपये से कम हो सकती है।
Vivo S2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
वीवो का ये नया फोन बेहद स्लिम डिजाइन में आ रहा है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.99 mm होगी। इस स्लीक बॉडी में शानदार विज़ुअल्स के लिए 6.83-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले का डिजाइन मीडिया देखने के लिए एज-टू-एज व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलेगा। ये चिप 970,000 का शानदार AnTuTu बेंचमार्क स्कोर हासिल करती है। इसका मतलब है कि फोन में आपको स्मूथ मल्टीटास्किंग, स्टेबल गेमिंग फ्रेम रेट और रोजमर्रा के कामों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। फोन सिस्टम परफॉर्मेंस में कमी आए बिना भारी एप्स को भी आसानी से चला सकेगा।
Vivo S2 के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में Sony IMX852 सेंसर वाला 50 MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस बेहतरीन डिटेल वाले प्राइमरी लेंस के साथ एक शार्प 32 MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। खास बात ये है कि दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे, जिससे हाई-क्वालिटी कंटेंट बनाना आसान हो जाएगा। इसमें ऑरा लाइट पोर्ट्रेट और डुअल व्यू वीडियो जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी मिलेंगे।
इसके अलावा फोन में 7050 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी। यह बैटरी पूरे दिन जबरदस्त स्ट्रीमिंग, नेविगेशन और गेमिंग के लिए भरपूर पावर देगी। बड़ी बैटरी नॉर्मल सॉफ्टवेयर और स्टैंडबाय यूज के साथ कई दिनों तक चलने की गारंटी देती है।