नई दिल्ली: Vivo X500 E: Vivo अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसका नाम Vivo X500 E बताया जा रहा है। यह फोन Google Play Console Supported Devices List और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस जानकारी को सबसे पहले The Tech Outlook ने सामने रखा है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर V2656 बताया गया है। वहीं, इसके डिवाइस कोड को लेकर Vivo V80 5G से समानता की बात सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को किसी दूसरे नाम से बाजार में उतार सकती है। लेकिन वीवो ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Vivo V80 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है नया फोन
लिस्टिंग के आधार पर चर्चा है कि Vivo X500 E भारतीय बाजार में मौजूद Vivo V80 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। लेकिन केवल मॉडल नंबर और कोड में समानता के आधार पर इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। फोन के असली नाम और बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी इंतजार करना होगा। अब गौर करने वाली बात यह है कि वीवो ने इसी साल जुलाई में Vivo X300 E स्मार्टफोन भी पेश किया था। ऐसे में कंपनी की X सीरीज के नए मॉडल को लेकर यूजर्स की उत्सुकता बढ़ गई है।
Vivo V80 5G के फीचर्स हैं काफी दमदार
अगर Vivo X500 E में Vivo V80 5G जैसे फीचर्स मिलते हैं तो इसमें 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Vivo V80 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है। अगर कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYTIA 700V प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
7,500mAh बैटरी और 64MP पेरिस्कोप कैमरे की चर्चा
Vivo X500 E को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन में 7,500mAh की बड़ी बैटरी और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। अगर ये फीचर्स फोन में दिए जाते हैं तो बैटरी बैकअप और दूर की तस्वीरें खींचने के मामले में यह बेहद खास हो सकता है। लेकिन अभी इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- गंभीर के फैसले पर बवाल! मौका नहीं मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के कोच ने खोया आपा, कह दी ये बड़ी बात!
- बैकलेस ब्लाउज पहनकर युवती ने किया शानदार गरबा, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, लेकिन कुछ लोगों को बुरी लगी ये बात
- चलती ट्रेन में मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप, अब सामने आया खौफनाक मंजर