लंदन में Anushka Sharma और Virat Kohli एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। कपल की सुबह की आउटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस का ध्यान खींचने लगी।
Virat Kohli Anushka Sharma
- Published: 09 Sep 2026, 02:54 PM IST
- Last Updated: 09 Sep 2026, 02:54 PM IST
Virat Kohli-Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में लंदन की सड़कों पर साथ देखा गया। कपल की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। अनुष्का और विराट आम कपल की तरह आराम से सुबह का वक्त बिताते नजर आए। दोनों कैजुअल लुक में थे और आउटिंग के दौरान एक महिला से बातचीत करते भी दिखाई दिए।
कैजुअल लुक में दिखे अनुष्का-विराट
Virat Kohli and Anushka Sharma spotted together outside Akaay Kohli’s day nursery in London, waiting for him to return home. ❤️
King Kohli enjoying his off time with his family. pic.twitter.com/bQMxPRR9m7
— Sonu (@Cricket_live247) September 8, 2026
विराट कोहली ग्रीन स्वेटशर्ट और जींस में नजर आए। वहीं अनुष्का ने लेगिंग्स, टी-शर्ट, जैकेट और कैप पहनी थी। एक तस्वीर में अनुष्का के हाथ में कॉफी भी दिखाई दी।
एक दूसरी तस्वीर में विराट एक महिला से बात करते नजर आए। उनके पास एक प्रैम भी था, जिसे फैन अकाउंट्स ने उनके बेटे अकाय का बताया है। हालांकि, तस्वीरों में अकाय नजर नहीं आए।
डे-केयर सेंटर के पास हुए स्पॉट
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों के मुताबिक, अनुष्का और विराट को एक डे-केयर सेंटर के पास देखा गया। बताया जा रहा है कि अकाय इसी सेंटर में जाता है।
तस्वीरों में दोनों फुटपाथ पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान कैमरे उनकी तरफ होने पर अनुष्का कुछ असहज भी दिखाई दीं।
बच्चों को रखते हैं लाइमलाइट से दूर
अनुष्का और विराट अपनी फैमिली लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं। दोनों ने हमेशा अपने बच्चों वामिका और अकाय को मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश की है। कपल पहले भी बच्चों की तस्वीरें और निजी पल सार्वजनिक न करने की अपील कर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के लंदन में रहने की एक वजह बच्चों को सामान्य और निजी माहौल देना भी है।
फिल्मों से दूर हैं अनुष्का
अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में काम किया। फिल्म में उन्होंने झूलन का किरदार निभाया है, हालांकि यह अभी तक रिलीज नहीं हुई है।
यह भी पढ़े- Deepika Padukone-Ranveer Singh: बेटी दुआ संग दीपिका-रणवीर का मैटरनिटी शूट वायरल, नन्ही परी की क्यूटनेस पर फैंस फिदा