July 13, 2026

Viral Video: बस में महिला से अश्लील हरकत, विरोध करने पर जड़ा थप्पड़; CCTV वायरल होने के बाद आरोपी हिरासत में - Haribhoomi

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी बस स्टैंड पर एक यात्री बस में महिला के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। CCTV में आरोपी नितेश गोंड महिला के पास जाकर कथित रूप से अशोभनीय हरकत करता दिखाई देता है। महिला ने विरोध करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि पीड़िता की ओर से अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Sagar News

बस में महिला से अश्लील हरकत

  • Published: 13 Jul 2026, 12:15 PM IST
  • Last Updated: 13 Jul 2026, 12:15 PM IST

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में चलती यात्री बस के अंदर एक महिला के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि अब तक पीड़िता या उसके परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यात्रियों के बीच हड़कंप मच
जानकारी के अनुसार घटना सागर जिले के देवरी बस स्टैंड पर खड़ी एक यात्री बस में हुई। बस में यात्री चढ़ रहे थे, तभी आरोपी नितेश गोंड भी बस में सवार हुआ। बताया जा रहा है कि वह बस की आगे की सीट पर बैठी दो महिलाओं के पास जाकर खड़ा हो गया और उनमें से एक महिला के बेहद करीब पहुंचने लगा।

A man was detained in Sagar, MP after a video showed him allegedly harassing two young women on a bus. One woman confronted & slapped him. Police have him in custody pic.twitter.com/4kuu7V0NoN

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 13, 2026


बस में लगे CCTV कैमरे में कथित तौर पर आरोपी अपनी पैंट की जिप खोलते हुए दिखाई देता है। आरोप है कि उसने महिला के कंधे को अपने निजी अंग से छूने की कोशिश की। महिला पहले उससे दूर हटने का प्रयास करती रही, लेकिन जब आरोपी नहीं रुका तो उसने तुरंत खड़े होकर उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया।

आरोपी बस से उतरकर मौके से फरार
महिला के विरोध के बाद बस में मौजूद अन्य यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। थप्पड़ पड़ते ही आरोपी बस से उतरकर मौके से फरार हो गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद देवरी थाना पुलिस ने आरोपी नितेश गोंड को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़िता या उसके परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लिखित शिकायत नहीं मिलने के बावजूद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ एहतियाती कानूनी कार्रवाई की गई है। यदि पीड़िता शिकायत दर्ज कराती है तो मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छेड़छाड़ या अश्लील हरकत बर्दाश्त नहीं
पुलिस ने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अश्लील हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में भी आरोपी के खिलाफ कड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है।