
इंटरनेट पर छाया मां-बेटे का यह खूबसूरत मोमेंटImage Credit source: Instagram/@tax.w.six.packs
हर बच्चे की यही ख्वाहिश होती है कि जब वह अपनी मेहनत से कोई बड़ा मुकाम हासिल करे, तो उस खुशी में उसके माता-पिता सबसे आगे रहें. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद क्यूट और इमोशनल वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स ने अपनी नई चमचमाती BMW कार की पहली राइड अपनी मां को दी है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है.
मां के एक्सप्रेशंस ने जीता दिल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइविंग सीट पर बैठी मां थोड़ी असहज और हैरान हैं. इसी बीच बेटा उन्हें नई गाड़ी के फीचर्स के बारे में बताता है. आप देखेंगे अगले कुछ ही पलों में महिला का गंभीर और हैरान चेहरा एक प्यारी सी मुस्कान में बदल जाता है, जो बताता है कि वह अपने बेटे की कामयाबी से कितना गर्वित महसूस कर रही है. यह मोमेंट वाकई में दिल को छू लेने वाला है.
इंटरनेट पर छाया मां-बेटे का यह खूबसूरत मोमेंट
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Tax.w.six.packs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है- यह रिएक्शन अनमोल है. इसके अलावा वीडियो पर टेक्स्ट लिखा है, अपनी मां को नई BMW चलाने के लिए मना रहा हूं. यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा रहा है, और नेटिजन्स इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं. यह भी पढ़ें:बेटे का अनोखा सरप्राइज! पिता को पहली बार कराई वंदे भारत की यात्रा, भावुक कर देगा यह Video
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपने जज्बातों को रोक नहीं पा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, यह दुनिया का सबसे बेहतरीन एहसास है, जब आप अपनी सफलता माता-पिता के साथ शेयर करते हैं. दूसरे ने कहा, सच कहूं तो आपने इस दुनिया में असली जीत हासिल कर ली है. एक अन्य यूजर ने लिखा, यह पल वाकई भावुक कर देने वाला है, मेरी आंखों में आंसू आ गए. यह भी पढ़ें:पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा सरप्राइज, रो पड़े पिता; लोग बोले- संस्कार हो तो ऐसे! देखें वीडियो
यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More