August 13, 2026

Viral Video: बाल्टी भरते ही पानी रोक देता है ये गजब का देसी जुगाड़, नल बंद करने का निकाला गजब तरीका

Viral Video: बाल्टी भरते ही पानी रोक देता है ये गजब का देसी जुगाड़, नल बंद करने का निकाला गजब तरीका

बंदे ने जुगाड़ बनाया स्मार्ट नल

आपने ऑटोमैटिक नल तो जरूर देखा होगा. मॉल, बड़े ऑफिस या एयरपोर्ट जैसी जगहों पर हाथ लगाते ही पानी आने लगता है और हाथ हटाते ही नल बंद हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा नल देखा है, जो बाल्टी भरने के बाद खुद ही पानी रोक दे? अगर नहीं देखा, तो इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि भाई, दिमाग तो कमाल का लगाया है!

वीडियो में एक शख्स ने बेहद साधारण चीजों की मदद से ऐसा जुगाड़ तैयार किया है, जो देखने में काफी दिलचस्प लगता है. उसने पूरा सेटअप कुछ इस तरह बनाया कि पानी भरने वाली बाल्टी का वजन बढ़ते ही नल का लीवर अपनी जगह से खिसक जाए और पानी आना बंद हो जाए.

बैठाया गजब लेवल का जुगाड़

इस जुगाड़ में एक भारी-सी कोल्ड ड्रिंक की बोतल का भी इस्तेमाल किया गया है. जैसे ही बोतल को RO के नल से जोड़कर लटकाया गया, पानी बाल्टी में गिरने लगा. शुरुआत में सब कुछ सामान्य तरीके से चलता है. लेकिन जैसे-जैसे बाल्टी में पानी भरता जाता है, उसका वजन बढ़ता जाता है. एक तय स्तर पर पहुंचने के बाद बोतल और पूरे मैकेनिज्म का संतुलन बदल जाता है और नल अपने आप बंद हो जाता है यानी आपको बाल्टी भरने के लिए बार-बार नल के पास खड़े रहने की जरूरत नहीं. काम भी हो गया और पानी रोकने का झंझट भी खत्म.

हालांकि, इस जुगाड़ की एक खास सीमा भी है. इसे हर तरह के नल पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. यह खास तौर पर पुश-कॉक या लीवर वाले नल के साथ ही काम करता नजर आता है. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति इस तरीके को लगातार इस्तेमाल करे, तो नल के लीवर पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ सकता है. ऐसे में समय के साथ नल खराब होने का खतरा भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जन्मदिन पर बच्चे की छोटी सी ख्वाहिश पूरी करने का अनोखा अंदाज, सरप्राइज देख भावुक हुआ बेटा

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शख्स के इस देसी इनोवेशन की जमकर तारीफ की. कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स उसके दिमाग की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भाई, हर दिन ऐसे ही जबरदस्त आइडिया लेकर आते हो. वहीं दूसरे ने पूछा कि आखिर ये कौन से ब्रांड का बादाम खाता है, जो इतना तेज दिमाग चलता है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button