वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 12, 2026, 11:17 AM IST
Viral Video: अलीगढ़ की सड़कों पर एक कांवड़िये का ऐसा रूप दिखा जिसे देखकर फिटनेस फ्रीक्स भी हैरान रह जाएं। बंदे ने लोहे की नुकीली कीलों वाली ट्रॉली बनाई और उस पर 'साष्टांग' होकर कांवड़ खींचने लगा।
![]()
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा (तस्वीर साभार- @Yada2614Manish)
Viral Video: सावन का महीना हो और भोलेनाथ के भक्तों का अनूठा अंदाज न देखने को मिले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हर साल कांवड़ यात्रा(Kanwad Yatra) के दौरान एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज नजारे सामने आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी और मुंह से बस एक ही बात निकलेगी- प्रभु! ये कैसी भक्ति है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश से भीगी सड़क पर एक कांवड़िया पीली टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने खड़ा है। सामने एक खास तरह से तैयार की गई चार पहियों वाली ट्रॉली है, जिस पर गंगाजल का पवित्र कलश, छोटी सी शिव प्रतिमा और पूजा की थाली सजी हुई है। लेकिन असली ट्विस्ट इस ट्रॉली के ठीक पीछे लगी लोहे की बड़ी सी तख्ती में है, जिस पर सैकड़ों नुकीली लोहे की कीलें गड़ी हुई हैं। कांवड़िया सबसे पहले कलश को नमन करता है और फिर बिना झिझके सीधा उन तीखी-नुकीली कीलों पर पेट के बल लेट जाता है! दृश्य ऐसा लगता है मानो महाभारत काल के पितामह भीष्म बाणों की शैया पर लेटे हों। वीडियो में दिख रहा है कि भक्त जैसे ही कीलों वाली शैया पर पूरा शरीर टिकाता है, उसका साथी ट्रॉली को रस्सी से आगे की ओर खींचता है। कांवड़िया कीलों पर लेटे-लेटे कुछ दूर तक खिंचता हुआ चला जाता है। इसके बाद वह उठकर खड़ा होता है, दो कदम आगे बढ़ता है और फिर से वही प्रक्रिया दोहराता है। देखें वीडियो...
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा
इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। एक्स पर इस वीडियो को 'Yada2614Manish' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि महादेव के प्रति ऐसी अटूट श्रद्धा देखकर रोंगटे खड़े हो गए! जय भोलेनाथ! एक अन्य यूजर ने लिखा- यह भक्ति नहीं, बल्कि हठ-कांवड़ है। भगवान कभी अपने भक्तों को खुद को कष्ट देने को नहीं कहते, सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article