वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 10, 2026, 11:03 AM IST
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर अपने अनोखे और अनूठे 'हेलमेट' के साथ जाता हुआ दिखाई देता है। सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मी और ट्रैफिक पुलिस जब इस अनोखे राइडर को देखते हैं, तो अपनी हंसी रोक नहीं पाते।
![]()
टीवी वाला हेलमेट पहनकर निकला शख्स (तस्वीर साभार- @mr_phool_singh_rawat)
Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में हर रोज कई तरह के मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन जब बात सड़क सुरक्षा और जुगाड़ (Jugaad Video) की हो, तो भारतीय यूजर्स की क्रिएटिविटी का कोई जवाब नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स अतरंगी हेलमेट पहनकर बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बाइक चलाता हुआ नज़र आ रहा है। लेकिन, सबसे दिलचस्प बात है उसका हेलमेट। शख्स ने आम हेलमेट की जगह सिर पर एक अनोखा बॉक्स (टीवी/मॉनिटर स्टाइल) पहन रखा है। जब वह बाइक से सड़क से गुजरता है, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे देखकर हैरान रह जाते हैं। जैसे ही पुलिस वालों की नजर इस 'अनोखे राइडर' पर पड़ती है, वे अपनी हंसी नहीं रोक पाते। पुलिसकर्मियों के चेहरे के फनी एक्सप्रेशन्स और मुस्कान ही इस वीडियो की सबसे बड़ी यूएसपी बन गई है। देखें वीडियो...
अतरंगी हेलमेट
वीडियो देखकर आप भी हैरान हो गए होंगे। साथ ही जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया गया, वह वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mr_phool_singh_rawat' नाम के पेज से शेयर किया गया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह तो जुगाड़ का असली किंग है। एक अन्य यूजर ने लिखा-
पुलिस वाले भी सोच रहे होंगे कि चालान काटें या इस क्रिएटिविटी की तारीफ करें। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article