वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 4, 2026, 11:10 AM IST
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान कर देने वाला और बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही मोटरसाइकिल पर करीब 6 लोग और उनका एक पालतू कुत्ता सवार नजर आ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब कुछ दोस्त एक-दूसरे के कंधों पर बैठे दिखे।
![]()
एक साथ बाइक पर कई लोग सवार (तस्वीर साभार- @shreya_.9x___)
Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में हर दिन तरह-तरह के मजेदार और अनोखे वीडियो (Shocking Video) देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोस्ती और "भाईचारे" का एक ऐसा रूप देखने को मिला है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि, कई लोग इस नजारे को देखकर काफी हैरान भी हैं और अलग-अलग अंदाज में इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक के बीच एक बाइक चल रही है। पहली नजर में यह एक सामान्य बाइक लगती है, लेकिन जब ध्यान से देखें तो होश उड़ जाते हैं। इस एक अकेली बाइक पर सिर्फ दो या तीन नहीं, बल्कि लगभग 6 युवा और उनका एक पालतू कुत्ता सवार है। इतना ही नहीं जगह कम पड़ने पर दोस्तों ने जुगाड़ का ऐसा तरीका निकाला जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। बाइक की सीट पर आगे-पीछे लोग बैठे हैं। वहीं, कुछ दोस्त नीचे बैठे लोगों के कंधों पर सवार हैं। इतना ही नहीं एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को बड़े प्यार से पकड़ा हुआ है। देखें वीडियो...
सड़क पर चौंकाने वाला नजारा
यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे "सच्ची दोस्ती" बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे देसी जुगाड़ का चरम रूप कह रहे हैं। हालांकि यह वीडियो देखने में काफी मनोरंजक और मजेदार लग रहा है, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद खतरनाक है। बाइक पर क्षमता से अधिक लोगों का बैठना और इस तरह का स्टंट करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ट्रैफिक नियमों के अनुसार दोपहिया वाहन पर केवल दो लोगों के बैठने की अनुमति होती है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'shreya_.9x___' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article