वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 19, 2026, 04:56 PM IST
Viral Video: असम के होजााई में वन विभाग के कर्मचारियों की मुस्तैदी ने आज एक बड़ा चमत्कार कर दिखाया। हाई-स्पीड डाउन राजधानी एक्सप्रेस जब पटरियों पर दौड़ रही थी तभी हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार करने लगा। फॉरेस्ट गार्ड ने पलक झपकते ही लोको पायलट को सिग्नल दिया और रेलवे कंट्रोल रूम को अलर्ट किया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया।
![]()
फॉरेस्ट गार्ड की जांबाजी (तस्वीर साभार- @himantabiswa)
Viral Video: इंसानी सतर्कता और प्रकृति के प्रति संवेदना की एक बेहद खूबसूरत मिसाल असम (Assam) के होजाई जिले से सामने आई है। जहां एक तरफ रेलवे ट्रैक पर अक्सर वन्यजीव हादसों की खबरें दिल दहला देती हैं, वहीं नगांव साउथ डिवीजन के लंका रेंज में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार सुबह हमेशा की तरह असम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के गार्ड्स रेलवे ट्रैक और हाथी कॉरिडोर की निगरानी कर रहे थे। तभी किलोमीटर नंबर 167/8 के पास हाथियों का एक विशाल झुंड हरे-भरे जंगलों से निकलकर रेलवे ट्रैक पार करने लगा। इसी दौरान उसी पटरी पर तेज रफ्तार डाउन राजधानी एक्सप्रेस आ रही थी।
बताया जा रहा है कि हालात बेहद नाजुक थे। अगर ट्रेन अपनी तेज स्पीड में आगे बढ़ती तो अंजाम काफी दर्दनाक हो सकता था। लेकिन, ऑन-ड्यूटी वनकर्मियों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने ट्रैक के पास से लोको पायलट को अलर्ट का संकेत दिया और तुरंत लुमडिंग रेलवे कंट्रोल रूम से संपर्क साधा। लोको पायलट की सूझबूझ और रेलवे कंट्रोल रूम के त्वरित तालमेल की वजह से राजधानी एक्सप्रेस को हाथियों के झुंड से ठीक पहले सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे फॉरेस्ट गार्ड हाथ में टॉर्च लेकर ट्रेन को धीमा होने का इशारा कर रहे हैं और दूसरी तरफ हाथियों का परिवार आराम से ट्रैक पार कर रहा है। देखें वीडियो...
वन्यकर्मी की हो रही तारीफ
इस वीडियो को शेयर करते हुए असम के वन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने वनकर्मियों, ट्रेन के लोको पायलट और लुमडिंग रेलवे कंट्रोल रूम की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि पटरी पर एक अप्रत्याशित ठहराव, लेकिन सिर्फ हमारे प्यारे गजराजों के सुरक्षित गुजरने के लिए। हमारे समर्पित वनकर्मी हर दिन खामोशी से हमारे वन्यजीवों की रक्षा कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी एक्स पर शेयर किया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग वन्यकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article