वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Jul 28, 2026, 06:10 PM IST
Viral Video: गुजरात में बाढ़ के बीच एक मासूम बच्चे को बचाने के लिए कुछ युवाओं ने जिस तरह हिम्मत दिखाई, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेज बहाव और खतरनाक हालात के बीच युवाओं ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना बच्चे को सुरक्षित निकालने की कोशिश की।
![]()
बच्चे के लिए 'मसीहा' बने युवक (तस्वीर साभार- @indiaink_insights)
Viral Video: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर बाढ़ (Flood Video) जैसे हालात हैं। इतना ही कई जगहों पर तो लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, गुजरात में भी मानसून के दौरान बाढ़ ने जहां लोगों के सामने मुश्किल हालात खड़े कर दिए हैं, वहीं इसी बीच सामने आया एक वीडियो इंसानियत और हिम्मत की ऐसी कहानी दिखा रहा है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल छू लिया है। वीडियो में कुछ युवक बाढ़ के तेज बहाव के बीच फंसे एक मासूम बच्चे को बचाने के लिए आगे आते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना गुजरात के वलसाड जिले के उमरगाम इलाके की है। बाढ़ के पानी का बहाव इतना तेज नजर आ रहा है कि वहां मौजूद लोगों के लिए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। ऐसे वक्त में जब हर कोई अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित था, कुछ युवाओं ने बच्चे को बचाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि पानी की तेज धार के बीच बच्चे को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। रेस्क्यू का यह पूरा दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला है। युवाओं की कोशिश में साफ नजर आता है कि उनके लिए उस वक्त अपनी जान से ज्यादा जरूरी एक मासूम की जिंदगी थी। बाढ़ का पानी अक्सर अपने साथ तबाही लेकर आता है। तेज बहाव के सामने बड़े-बड़े वाहन तक बेबस हो जाते हैं। ऐसे खतरनाक हालात में किसी की मदद के लिए आगे बढ़ना अपने आप में बड़ी हिम्मत की बात है। यही वजह है कि वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इन युवाओं को 'रियल हीरो' और 'फरिश्ता' कहकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो...
दिल को छू लेने वाला नजारा
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोग समाज के असली हीरो हैं, जो किसी पहचान या इनाम की उम्मीद के बिना जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आते हैं। गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों से सामने आ रही तस्वीरों के बीच यह वीडियो एक अलग वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह सिर्फ एक रेस्क्यू का वीडियो नहीं, बल्कि उस भरोसे की कहानी भी है कि मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी इंसानियत जिंदा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article