Viral Video: अमेरिका के ओक्लाहोमा निवासी 12 साल का लड़का जिसका नाम सैमुअल हेंडरसन है, आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। क्योंकि सैमुअल के अंदर अलग-अलग पक्षियों की आवाजें एकदम सटीक तरीके से निकालने का अनोखा टैलेंट है।
पढ़ें :- Video-जाजमऊ में डिलीवरी बॉय बाइक समेत गहरे गड्ढे में समाया, स्थानीय लोग बोले-कानपुर नगर निगम बना नरक निगमदरअसल, सैमुअल ने अब तक 130 से ज्यादा पक्षियों की आवाजों की नकल कर चुका है। वह इस तरीके से पक्षियों की आवाज निकालता है कि, पहली बार सुनने वातों को यह यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह कोई चिड़िया नहीं बल्कि सैमुअल बोल रहा। इतना ही नहीं, जैसे यह बच्चा आवाज की नकल करता है उसी तरह अलग-अलग पक्षियों के बारे में बहुत-सी जानकारी भी रखता है।
बता दें कि सैमुअल के अंदर यह हुनर अभी नहीं बल्कि बहुत छोटी उम्र से ही दिखाई देने लगा था। सैमुअल की मां लोरी हेंडरसेन ने बताया कि जब वह ठीक से बोलना भी नहीं सीख पाया था तभी से आसपास सुनाई देने वाली अलग-अलग आवाजों की नकल करने की कोशिश करता था।
सैमुअल की मां ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, एक बार सैमुअल ओक्लाहोमा शहर के चिड़ियाघर गया था वहीं डस्टबिन पर बैठी एक ‘ग्रेट-टेल्ड ग्रैकल’ चिड़िया बोल रही थी। तभी सैमुअल ने उस आवाज की नकल करने की कोशिश की और यह उसके जीवन में पहली बार था जब उसने हूबहू एक पक्षी की आवाज निकाल दी। इस घटना के बाद से ही सैमुअल ओक्लाहोमा का पक्षियों को जानने और उनकी आवाजें पहचानने की दिलचस्पी बढ़ती गयी।
मई 2024 के समय, 10 साल की उम्र में सैमुअल ने अपने स्कूल के एक टैलेंट शो में हिस्सा लिया। लेकिन सैमुअल ओक्लाहोमा ऑटिज्म से पीड़ित है, इसी कारण उसके माता-पिता शुरुआत में स्टेज पर उसके अनुभव को लेकर थोड़े परेशान हुए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका बेटा अपने टैंलेंट से वहां मौजूद लोगों को हैरान कर देगा।
पढ़ें :- Video-बाइक को टक्कर मार कार से घसीटा और उठती रही चिंगारियां, दिल्ली आरके पुरम इलाके में 73 साल के बुजुर्ग ने की ऐसी हरकतसैमुअल ने कुछ खिलौनों की मदद से ग्रेट हॉर्न्ड आउल, वाइल्ड टर्की, कनाडा गूज और रेड-टेल्ड हॉक जैसे पक्षियों की ऐसी आवाजें निकालीं कि सभी दर्शक तालियां बजाने लगे। और परफॉर्मेंस के बाद उसके सभी दोस्तों ने सैमुअल की जमकर तारीफ की। बाद में सैमुअल की मां ने उसके टैलेंट शो का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।
सैमुअल की पक्षियों को पहचानने की खास प्रतिभा अब सोशल मीडिया की चर्चा से निकलकर दुनिया की मशहूर संस्थाओं तक पहुंच चुकी है। उसकी काबिलियत से प्रभावित होकर कॉर्नेल लैब ऑफ ऑर्निथोलॉजी ने भी उसे अपने यहां आने का न्योता दिया है। खास बात ये है कि सैमुअल ने अपने भविष्य का रास्ता भी अभी से तय कर लिया है। वह बड़ा होकर पक्षी विज्ञानी बनना चाहता है और पक्षियों की दुनिया पर गहराई से रिसर्च करने का सपना देखता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उसके वीडियो को लेकर लोगों की भी खूब प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जहां कई लोगों ने उसकी प्रतिभा और पक्षियों के प्रति उसकी दिलचस्पी की जमकर तारीफ की।