
चीन में दिखा रोबोट वाला तांगा Image Credit source: X/@ChinaNow24
आपने तांगे के बारे में जरूर सुना या देखा होगा…पुराने समय में यह लोगों के आने-जाने का एक आम साधन हुआ करता था. एक छोटी सी गाड़ी, आगे जुता हुआ घोड़ा और उस पर बैठे लोग, यही तांगे की पहचान थी. हालांकि, अब सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने तांगे की इस पुरानी तस्वीर को कुछ ऐसा बदल दिया है, जिसे देखकर शायद आपको भी पहली नजर में यकीन न हो.
वायरल वीडियो चीन का बताया जा रहा है. इसमें एक युवक एक छोटी तांगा जैसी गाड़ी पर बैठा नजर आता है. लेकिन इस गाड़ी को खींचने के लिए आगे कोई घोड़ा नहीं है. उसकी जगह एक रोबोट खड़ा है. खास बात यह है कि यह रोबोट सिर्फ दिखावे के लिए गाड़ी के आगे नहीं लगाया गया, बल्कि वह बाकायदा तांगे को खींचकर आगे बढ़ता दिखाई देता है.
घोड़े का काम करेगा रोबोट?
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक एक शॉपिंग सेंटर में अपनी तांगा जैसी गाड़ी के साथ मौजूद है. उसके आगे एक चार पैरों वाला रोबोट खड़ा है, जिसे गाड़ी से जोड़ा गया है. जैसे ही युवक रोबोट को कमांड देता है, वह आगे बढ़ना शुरू कर देता है. उसके साथ जुड़ी गाड़ी भी आगे खिसकने लगती है. कुछ ही सेकंड में युवक उसी गाड़ी पर बैठकर रोबोट के साथ आगे निकल जाता है.
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यही नजारा सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है. जिस काम के लिए कभी घोड़े का इस्तेमाल किया जाता था, अब वहां मशीन को काम करते हुए देखा जा रहा है. वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया है कि आने वाले समय में रोबोट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में किस तरह की भूमिका निभा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 1 ईमेल और बदल गई जिंदगी, CEO ने बताई दोस्त की नौकरी जाने के बाद की कहानी
चीन में हाल के समय में रोबोटिक्स और ह्यूमनॉइड रोबोट को लेकर काफी प्रयोग देखने को मिले हैं. कुछ समय पहले वहां एक रोबोट चैंपियनशिप भी आयोजित की गई थी, जिसमें अलग-अलग तरह के ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने हिस्सा लिया. इन रोबोट्स को कुश्ती से लेकर वेट लिफ्टिंग और खाना पकाने जैसी गतिविधियां करते हुए दिखाया गया था. ऐसे में अब एक रोबोट का तांगा खींचना भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. इस वायरल वीडियो को X पर @ChinaNow24 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट सामने आने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं.
यहां देखिए वीडियो
The horse-drawn carriage no longer needs a horse to pull it. Now, robot dogs can do the job. pic.twitter.com/yCuaVQmMNo
— China Now (@ChinaNow24) September 12, 2026

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More