August 14, 2026

Viral: अपने गानों से फिर चर्चा में आई रानू मंडल...वीडियो में नजर आई जिंदगी की बदली तस्वीर

Viral: अपने गानों से फिर चर्चा में आई रानू मंडल...वीडियो में नजर आई जिंदगी की बदली तस्वीर

फिर वायरल हुई रानू मंडल Image Credit source: X/@YashAhmad8

रानू मंडल का नाम शायद ही कोई ऐसा शख्स हो, जिसने इंटरनेट पर थोड़ा भी वक्त बिताया हो और उनके बारे में न सुना हो. कुछ साल पहले तक रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू की आवाज ने अचानक पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि देखते ही देखते वह सड़क किनारे गाने वाली महिला से बॉलीवुड तक पहुंच गईं. हालांकि, यह चमक ज्यादा लंबे समय तक कायम नहीं रह सकी.

अब सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी मौजूदा हालत को लेकर चर्चा कर रहे हैं. वीडियो में रानू बेहद साधारण और कम सुविधाओं वाली जगह पर नजर आ रही हैं. उनके आसपास ऐसा कुछ नहीं दिखता, जिससे लगे कि कभी उनकी जिंदगी में बॉलीवुड की चकाचौंध भी आई थी.

एक बार फिर चर्चा में आई रानू मंडल

यश अहमद नाम के एक शख्स ने यह वीडियो शेयर किया है. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि टैलेंट इंसान को ऊंचाई तक पहुंचा सकता है, लेकिन घमंड उसे उसी ऊंचाई से नीचे भी ला सकता है. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की राय एक जैसी नहीं है. कुछ लोग रानू की हालत देखकर दुख जता रहे हैं, तो कुछ उनके पुराने और नए सफर को लेकर अपनी राय रख रहे हैं.

वीडियो में जब रानू से गाना सुनाने के लिए कहा जाता है, तो वह दिल दिया है जान भी देंगे गाना गाना शुरू कर देती हैं. उनकी आवाज सुनते ही एक बार फिर साफ हो जाता है कि उनके अंदर गायकी का हुनर आज भी मौजूद है. अब वायरल वीडियो के बाद लोग उनकी जिंदगी को लेकर अलग-अलग बातें कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि रानू उन लोगों से मिलती हैं, जो उनके लिए खाना या पैसे लेकर आते हैं और फिलहाल यही उनकी आमदनी का जरिया है. वहीं, कुछ लोगों ने इस तरह की बातों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी के गरीब होने का मतलब यह नहीं कि वह घमंडी है.

यह भी पढ़ें: OMG! चोरी करते पकड़ा गया शख्स, गांव वालों ने पिटाई के बजाय पहले खिलाई रोटी-सब्जी, वीडियो हुआ वायरल

रानू मंडल की कहानी यही याद दिलाती है कि जिंदगी में मिली शोहरत हमेशा एक जैसी नहीं रहती. आज वायरल होने वाला चेहरा कल लोगों की नजरों से दूर भी हो सकता है. इसलिए किसी की मौजूदा हालत देखकर उसके पूरे जीवन या स्वभाव पर फैसला करना शायद सही नहीं होगा.

यहां देखिए वीडियो

टैलेंट कितना भी हो लेकिन घमंड इंसान को बर्बाद कर देता है 💯💯

टैलेंट इंसान को ऊँचाई तक ले जा सकता है, लेकिन घमंड उसे उसी ऊँचाई से नीचे गिरा देता है। pic.twitter.com/WzLZtbQBQl

— Yash Ahmad (@YashAhmad8) August 13, 2026

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button