पार्षद कहते हैं कि हमें यहां से वोट नहीं मिला, इसलिए यहां कोई काम नहीं कराएंगे। जिंदगी नारकीय हो गई। पार्षद फोन नहीं उठाते। 8 साल से पार्षद हैं, लेकिन कोई काम नहीं कराए…। यह आरोप VIP वार्ड-81 कीर्तिविश्वेश्वर के लोगों का है। उनका कहना है कि बदहाल सीव
.
दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने खुलकर आरोप लगाए कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। हरतीरथ और कतुआपुरा में सीवर जाम, पानी में बालू, टूटी सड़कें और जलभराव आम बात है। पानी में कीचड़ आ रहा है, लेकिन पार्षद नहीं सुन रहे। सीवर ओवरफ्लो होता है, खुद पैसे देकर सफाई करवानी पड़ती है।
दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में वार्ड-81 का जायजा लिया गया...

विश्वेश्वरगंज बड़ा नंबर-5 में बंद कूड़ाघर में रात के समय कूड़ा डंप होता मिला। जिससे आसपास दुर्गंध रहती है। हरतीरथ और कतुआपुरा की गलियों में उखड़े चौके, जाम सीवर और बहता गंदा पानी नजर आया। दलहट्टा में सार्वजनिक यूरिनल खराब होने के कारण लोग बाहर ही पेशाब करते मिले। कतुआपुरा में पानी में बालू आने से लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर दिखे। वहीं कई गलियों में बंधे पशु और फैले गोबर के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
पहले ये नजारा देखिए…

वार्ड नंबर-81 में सबसे दयनीय हाल गलियों के मिले। ज्यादातर गलियों में चौके उखड़े हुए मिले और सीवर सिस्टम भी डैमेज मिला।

वार्ड की कई गलियों में लोगों ने पशुओं को बांध रखा है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है।

दलहट्टा का यूरीनल पॉइंट खराब हो गया है। इसके बाद लोग बाहर ही टॉयलेट कर रहे हैं। इस वजह से आसपास दुर्गंध रहती है।
आईपीडीएस ने डैमेज की व्यवस्था
पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया ने बताया कि जब मै 2017 में पहली बार यहां से पार्षद हुआ तो सीवर की समस्या सबसे बड़ी थी। पानी की समस्या भी थी। इसकी वजह थी आईपीईडीएस द्वारा अंडरग्राउंड की गयी बिजली। इस दौरान जगह-जगह पानी और सीवर की लाइन तोड़ दी गयी थी।



वार्ड की बड़ी समस्याएं
सीवर और टूटी सड़कें: हरतीरथ और कतुआपुरा में जगह-जगह सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है और चौके उखड़े हुए हैं।
गंदा पेयजल: कई इलाकों में पानी में मिट्टी और बालू आने की शिकायत है।
बंद कूड़ाघर में कचरा: बंद घोषित कूड़ाघर में आज भी कचरा फेंका जा रहा है, जिससे दुर्गंध बनी रहती है।
सार्वजनिक यूरिनल खराब: दलहट्टा का यूरिनल महीनों से खराब है।
गलियों पर अतिक्रमण: कई जगह पशु बांधकर रास्तों पर कब्जा कर लिया गया है।



दलहट्टा का यूरिनल खराब, सड़क पर फैल रही गंदगी
दलहट्टा में सार्वजनिक यूरिनल खराब होने के कारण लोग बाहर ही पेशाब करने को मजबूर हैं। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरी नाली निर्माण और जलभराव की वजह से बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।




कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल
वार्ड में मुख्य सड़कें अपेक्षाकृत साफ मिलीं, लेकिन अधिकांश गलियों में कूड़ा और गंदगी नजर आई। लोगों का आरोप है कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण नियमित नहीं होता और कई बार सफाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है।

- हेल्पलाइन नंबर. नगर निगम ने पाइप लाइन में लीकेज या कहीं गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8601872688 जारी किया है। इस पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- अपने वार्ड की कवरेज और समस्याओं की जानकारी देने के लिए वॉट्सएप नंबर 8077464599 पर मैसेज कीजिए।
---------------
ये खबर भी पढ़िए…
जिस वार्ड से गुजरते करोड़ों श्रद्धालु उसके रास्ते दलदल जैसे:वार्ड-9 में कच्ची सड़कें, उफना रहे सीवर; इसी वार्ड से है संगम का रास्ता

प्रयागराज का वो वार्ड भी बदहाल है जहां से होकर महाकुंभ का रास्ता गुजरता है। करोड़ों श्रद्धाल इसी वार्ड से होकर संगम तक पहुंचते हैं। वार्ड-9 सोनौटी को तीन साल पहले निगम में शामिल किया गया था, लेकिन हालात आज भी गांव जैसे हैं। वार्ड में पक्की सड़कें नाम मात्र ही हैं। नालियां सालों से चोक हैं। कई इलाकों में बिजली के खंभे तक नहीं लगे। बारिश होते ही गलियां दलदल बन जाती हैं। घरों के सामने सीवर व नालियों का गंदा पानी भर जाता है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न प्रशासन सुन रहा है और न ही पार्षद। पूरी खबर पढ़ें…
---------------
ये खबर भी पढ़िए…
वार्ड-88 में लोग बोले-द्वेष भावना से काम करा रहे पार्षद:10 महीने से 150 परिवार साफ पानी को तरस रहे; धर्म के आधार पर सुविधाएं देने का आरोप

वाराणसी का सबसे घनी आबादी वाला वार्ड-88 सुविधाओं में बहुत पिछड़ा नजर आ रहा है। कुछ हिस्सों की हालत ज्यादा खराब है। यहां के लोगों का कहना है कि पार्षद द्वेष भावना से काम कर रहे हैं। धर्म के आधार पर लोगों को लाभ दिया जा रहा है।
काल भैरव मंदिर से कुछ ही दूरी पर बसे वार्ड बलुआबीर में न तो पीने का साफ पानी है न ही सीवर व्यवस्था। चिकवन टोला में 10 महीने से मिनी ट्यूबवेल खराब है। 150 से अधिक परिवारों को इससे परेशानी हो रही है। नलों से सीवर मिला बदबूदार पानी आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…