September 1, 2026

खाटूश्यामजी में VIP दर्शनों की व्यवस्था बदली: अब प्रोटोकॉल वाले ही कर सकेंगे दर्शन, राजभवन-मंत्रियों की सिफारिश करवानी होगी - Sikar News

सीकर59 मिनट पहलेलेखक: सुरेंद्र माथुर

  • कॉपी लिंक

सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में VIP दर्शनों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब VIP दर्शनों के लिए सचिवालय, कलेक्ट्रेट, राजभवन, मंत्रियों की सिफारिश लेनी होगी।

मंदिर में अब केवल प्रोटोकॉल वालों को ही VIP दर्शन होंगे। सिफारिश के बाद क्यूआर कोड जनरेट होगा, जिसे दिखाने पर ही मंदिर में एंट्री मिलेगी। प्रोटोकॉल से VIP दर्शन करने वाले लोगों को अपना आधार कार्ड भी साथ में लाना होगा। यह व्यवस्था 1 से 2 दिन में लागू हो जाएगी।

सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में हर साल लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। कई बार ऐसे मामले सामने आए, जब VIP दर्शनों के नाम पर लपका गिरोह ने लोगों से रुपए ठग लिए। VIP दर्शनों के नाम पर मारपीट, धक्का-मुक्की जैसी घटनाएं भी हुई हैं। ऐसे में मंदिर कमेटी, पुलिस और प्रशासन ने VIP दर्शनों की व्यवस्था में यह बदलाव किया है।

खाटूश्यामजी में वीआईपी दर्शन के नाम पर कई बार लपका गिरोह रुपए ठग लेते हैं।

खाटूश्यामजी में वीआईपी दर्शन के नाम पर कई बार लपका गिरोह रुपए ठग लेते हैं।

सिफारिश अथॉरिटी को भेजनी होगी

यदि किसी को VIP दर्शन करने होंगे तो उन्हें राजस्थान या अन्य किसी राज्य के गवर्नर हाउस, केंद्रीय मंत्री कार्यालय, सचिवालय में बैठने वाले अफसर के लेटरपैड पर नाम लिखकर मंदिर कमेटी, एसपी, जिला कलेक्टर, डिस्ट्रिक्ट जज को भेजनी होगी।

खाटूश्यामजी में हर साल लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं।

खाटूश्यामजी में हर साल लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं।

बाबा पार्किंग के पास बंद होगा VIP गेट

यह व्यवस्था लागू होने के बाद अब मंदिर परिसर के पास बाबा पार्किंग के VIP गेट को भी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। प्रोटोकॉल में जो दर्शन करने आएंगे, उन्हें एक दूसरे रास्ते से मंदिर में लाया जाएगा। इसके बाद उसी रास्ते से निकासी होगी।

पूरे डेटा का रिकॉर्ड रहेगा

यह नई व्यवस्था लागू होने के बाद पूरा रिकॉर्ड मेंटेन होगा। इससे यह भी जानकारी रहेगी कि किसकी सिफारिश से कितने दर्शन हुए हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • दो बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत: एक की हालत गंभीर; पूर्व सीएम गहलोत की सभा से लौट रहे थे

    एक की हालत गंभीर; पूर्व सीएम गहलोत की सभा से लौट रहे थे|प्रतापगढ़ (राजस्थान),pratapgarh (Rajasthan) - Dainik Bhaskar0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा: दलीप ट्रॉफी में 57-साल पहले लक्ष्मण सिंह ने सबसे कम उम्र में लगाई थी फिफ्टी

    दलीप ट्रॉफी में 57-साल पहले लक्ष्मण सिंह ने सबसे कम उम्र में लगाई थी फिफ्टी|बड़ी सादड़ी,Bari Sadri - Dainik Bhaskar1:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    जयपुर नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द: भाजपा ने टिकट दिया, उम्मीदवार ने फॉर्म ही नहीं भरा, झालावाड़ में 3 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

    भाजपा ने टिकट दिया, उम्मीदवार ने फॉर्म ही नहीं भरा, झालावाड़ में 3 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:12
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पायलट स्टूडेंट्स से बोले- राजनीति में नहीं आना: पढ़ाई करके अफसर बनना; समय खत्म होने के बाद BJP ने जमा कराए सिंबल

    1:14
    • कॉपी लिंक

    शेयर