Sep 10, 2026 03:59 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

विनफास्ट इंडियन मार्केट के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कार डिवेलप करने की तैयारी कर रही है। ये अपकमिंग कारें भारतीय ग्राहकों की जरूरत और बाजार को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाएंगी। इनकी कीमत भी मौजूदा मॉडल्स के मुकाबले कम होगी।

विनफास्ट
केवल
₹85,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
वियतनाम की कार कंपनी VinFast इंडियन मार्केट के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कार डिवेलप करने वाली है। यह जानकारी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दी गई है। कंपनी भारतीय बाजार को लेकर अपनी स्ट्रैटिजी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है और ये नए ईवी इसी का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि इन दोनों गाड़ियों को भारतीय ग्राहकों की जरूरत और बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों मॉडल को इंटर्नली VF X और VF Y कोडनेन दिया गया है। अभी कंपनी का यह प्लान शुरुआती स्टेज में है और आगे चल कर इसमें बदलाव भी हो सकता है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
12 हजार डॉलर से कम हो सकती है कीमत
नई गाड़ियों में VF X को कंपनी की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार के तौर पर तैयार करने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 12,000 डॉलर यानी करीब 10 से 11 लाख रुपये से कम रखने का टारगेट है। यह मॉडल मौजूदा VF 6 से छोटा होगा, लेकिन कंपनी की छोटी VF 3 से थोड़ा बड़ा होगा। कंपनी चाहती है कि आकार छोटा होने के बावजूद इसमें भारतीय ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक अच्छा स्पेस मिले। हालांकि, कीमत और साइज के बीच सही बैलेंस बनाना विनफास्ट के लिए बड़ी चुनौती होगी।
पहले से अलग होगी कंपनी की रणनीति
कंपनी ने पहले अपने कुछ मौजूदा ग्लोबल मॉडल को भारत में बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन ज्यादा लागत के कारण जुलाई में कंपनी ने VF 3, VF 6 और VF 7 के भारत में प्रोडक्शन करने के प्लान को रोक दिया था। कंपनी का मानना था कि इन गाड़ियों की लागत को उसके तय किए गए सेल प्राइस तक लाना मुश्किल होगा। हालांकि, VF 6 और VF 7 की असेंबली भारत में जारी रहेगी। अब कंपनी नई गाड़ियों को भारत में ही डिवेलप करने और शुरुआत से ही लोकल कंपनियों से पार्ट्स लेने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद लागत को शुरुआती दौर से ही कंट्रोल में रखना है, ताकि गाड़ी की कीमत भारतीय ग्राहकों के हिसाब से रखी जा सके।
भारत को बनाया जाएगा बड़ा उत्पादन केंद्र
कंपनी ने पिछले साल तमिलनाडु में अपना भारत का पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू किया था। इसकी शुरुआती प्रोडक्शन कैपेसिटी 50,000 गाड़ियां सालाना है, जिसे बढ़ाकर 1.5 लाख यूनिट तक किया जा सकता है। कंपनी को प्लांट के दूसरे चरण के विस्तार के लिए भी निवेश की मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी अगस्त में करीब 200 भारतीय सप्लायरों से भी बातचीत कर चुकी है। विनफास्ट भारत को सिर्फ घरेलू बाजार के लिए नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के लिए प्रोडक्शन सेंटर के तौर पर डिवेलप करना चाहती है।
टाटा कार्स को मिलेगी चुनौती
12,000 डॉलर से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार के साथ विनफास्ट भारत के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते EV सेगमेंट में उतर सकती है। इस बाजार में टाटा कार्स की मजबूत पकड़ है। इसलिए अगर विनफास्ट कम कीमत और ज्यादा लोकलाइजेश के साथ नई ईवी लाती है, तो भारतीय ईवी बाजार में मुकाबला और तेज हो सकता है।
