August 20, 2026

Video Viral : नस्लवाद के खिलाफ अरुणाचल की मासूम बच्ची की अनोखी अपील, बोली-‘हम भी इंडियन हैं,चाइनीज मत बोलो..बुरा लगता है’

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) से एक बेहद प्यारी और दिल को छू लेने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में एक मासूम बच्ची बड़े ही अनूठे और मासूमियत भरे अंदाज में नस्लवाद (Racism)  के खिलाफ अपनी बात रखती नजर आ रही है। बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों का दिल जीत रहा है। साथ ही इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

पढ़ें :- RJD कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन तो करने लगे डांस, तेजस्वी, बोले- सरकार चाहे गोली चलवाए या जेल भेजे, हम रुकने वाले नहीं

बच्ची में वीडियो ने क्या कहा?

सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मासूम बच्ची को ने अपनी नस्लवाद (Racism) को लेकर अपनी आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि कैसे उसे एक बार एक व्यक्ति ने चाइनीज कहा था, जिससे उसको बहुत बुरा लगा था।

अरूणाचल प्रदेश की बच्ची कह रही है कि हमें चाइनीज़ मत बोलो… हम इंडिया है…
हम लोग अपने ही देश के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकते हैं?#arunachalpradesh #indian #viral pic.twitter.com/aZGL2MFgX9

— Mahima Singh (@MahimaS45382990) August 20, 2026

पढ़ें :- गुजरात में अचानक हिलने लगा कुएं का पानी, दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग, वीडियो ने मचाई सनसनी

वीडियो में मासूम बच्ची बहुत ही खूबसूरती से लोगों को समझाते हुए अपील करती है कि जब कोई उसे ‘चाइनीज’ कहता है, तो उसे बहुत गुस्सा आता है और अंदर से बहुत दुख होता है।

‘हम भी इंडियन हैं’

वायरल वीडियो (Viral Video) में बच्ची कहती है कि हम भी इंडिया हैं, हमको जब कोई चाइनीज कहता है तो बहुत बुरा लगता है। हमको इंडिया बोलो, इंडिया-चाइनीज मत बोलो। प्लीज, ऐसा मत किया करो… प्लीज। वीडियो के अंत में इस प्यारी सी बच्ची ने हाथ जोड़कर और बेहद क्यूट अंदाज में ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए सभी से ऐसी बातें न कहने की अपील की।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही वीडियो

पढ़ें :- नाग पंचमी के दिन शाहरुख खान के बंगले में सांपों की एंट्री, सीढ़ियों के नीचे छिपे सांप देखकर आधी रात बुलानी पड़ी रेस्क्यू टीम

गौरतलब है कि मासूम बच्ची के इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और हर कोई बच्ची के इस बेबाक और प्यारे अंदाज की सराहना कर रहा है, साथ ही पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले नस्लीय भेदभाव पर सोचने के लिए मजबूर कर रहा है।