सिरसा शहर में फाटक बंद होने पर लाइनों पर खड़ी कार और पास से क्रॉसिंग करते हुए ट्रेन का इंजन।
सिरसा शहर में रेलवे फाटक बंद करते समय एक हुंडई कार लाइनों पर अंदर ही अटक गई। फाटक पर लाइनों के दोनों तरफ खड़े वाहन ड्राइवर भी दंग रह गए और वीडियो बनानी शुरू कर दी। कार ड्राइवर रिटायर्ड बैंक कर्मी ने गाड़ी निकालने की कोशिश की, परंतु कोई विकल्प नहीं था।
.
जानकारी के अनुसार, ये घटना ओल्ड कोर्ट रोड की है। मंगलवार रात करीब 9 बजे सुरतगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन का सिरसा स्टेशन पर ठहराव था। यह ट्रेन अगले दिन बठिंडा जाती है। इस ट्रेन का इंजन बदला जाता है। ऐसे में ट्रेन के इंजन की क्रॉसिंग होनी थी। उसी समय रिटायर्ड बैंक कर्मी जल्दबाजी में फाटक से लाइन क्रॉस करने लगा, तो फाटक बंद हो गया।
क्रॉसिंग के बिना फाटक खुल नहीं सकता और कार लाइनों के बीचों-बीच अटक गई। फाटक पर तैनात गार्ड ने आरपीएफ को सूचना दी और उस गाड़ी को हटाया गया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ और ड्राइवर रिटायर्ड कर्मी ने भी फाटक खोलने के लिए कहा। मगर फाटक खोलना मुश्किल था, इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुराना कोर्ट रोड पर बने फाटक पर लाइनों के पास खड़ी कार व क्रॉसिंग करते हुए इंजन।
क्रॉसिंग के बिना नहीं खुलता फाटक
रेलवे के अनुसार, नियमों के तहत एक बार फाटक बंद होने के बाद ट्रेन या इंजन क्रॉसिंग के बिना फाटक खुलता नहीं। क्रॉसिंग के बाद सिग्नल मिलता है और उसके बाद ही फाटक खुलता है। क्रॉसिंग से पहले तय समय पर फाटक बंद हो जाता है। ऐसी ही मंगलवार रात को हुआ।

रेलवे फाटक के पास क्रॉसिंग के दौरान ट्रेन और लाइन के पार खड़े वाहन चालक
डबल फाटक भी बड़ी वजह
एक कारण ये भी हैं कि इस रोड पर स्टेशन नजदीक होने के चलते डबल फाटक है और अलग-अलग समय पर बारी-बारी दोनों फाटक बंद होते हैं। अक्सर फाटक बंद रहता है और वाहनों की भीड़ हो जाती है।
घटना के समय, एक फाटक बंद हो गया और फाटक बंद होने वाला था। इस बीच कार ड्राइवर ने जल्दबाजी में लाइन से पार गुजरने की कोशिश की, तो फाटक बंद हो गया और कार को पार करने का मौका नहीं मिला।

फाटक पर लाइनों के बीचों-बीच खड़ी हुंडई कार।
ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज और कार इंपाउंड
आरपीएफ के अनुसार, ऐसी स्थिति में वाहन ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी किया गया है। ड्राइवर रिटायर्ड बैंक कर्मी के खिलाफ धारा 160 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार जब्त कर ली है। इस धारा में रेलवे क्रॉसिंग (लेवल क्रॉसिंग) के बंद गेट, चेन या बैरियर को अवैध रूप से खोलने या तोड़ने से संबंधित एक दंडनीय अपराध है।
हुड्डा सेक्टर का रहने वाला
आरपीएफ के अनुसार, कार ड्राइवर रिटायर्ड बैंक कर्मी की है और हुड्डा सेक्टर का रहने वाला है। रिटायर्ड कर्मी ने स्वयं ही अपनी गलती मान ली और कहा, ऑटोमेटिक कार है तो कंट्रोल नहीं हुई। लाइन क्रॉस कर गई। इस पर आरपीएफ ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

फाटक खुलते ही लाइन क्रॉस करते हुए वाहन चालक