चूरू जिले के सुजानगढ़ में जनाना अस्पताल के बरामदे की छत का प्लास्टर एक महिला के सिर पर गिर गया। महिला के सिर में दो टांके आए हैं। घटना बुधवार दोपहर 1:18 बजे की है। शहर के नाथो का तालाब स्थित दुर्गादत्त फतेहपुरिया राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल (जनाना अ
.
पहले देखिए हादसे से जुड़ी PHOTOS…

महिला अस्पताल के गेट से मोबाइल चलाते हुए बाहर निकली।

बरामदे की छत का एक हिस्सा भरभराकर महिला के सिर पर गिर गया।

जमीन पर गिरी महिला ने तुरंत खुद को संभाला। इस दौरान पास में खड़ी महिला मदद के लिए आई।
अस्पताल प्रभारी डॉक्टर बंशीधर ने बताया- बुधवार दोपहर किरण मेघवाल (25) निवासी गुलेरिया (सुजानगढ़) अस्पताल आई थी। इस दौरान जब वह मुख्य गेट से बाहर निकलकर बरामदे आई तो उस समय छत का प्लास्टर सीमेंट के साथ महिला के ऊपर भरभराकर गिर गया। जिससे उसके के सिर में चोट आ गई।

छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।
सिक्योरिटी गार्ड ने गेट किया बंद
आसपास के लोग और सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को संभाला और अस्पताल के अंदर लेकर आए और गेट को बंद कर दिया। महिला के सिर में चोट लगी थी। जिसमें दो टांके आए हैं।
जानकारी के अनुसार महिला अस्पताल के पास ही स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करती है। इलाज कराने के बाद वह अपने घर चली गई।

अस्पताल के कई हिस्से पहले से क्षतिग्रस्त है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
4 अगस्त को PWD विभाग को लिखा था लेटर
अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर बंशीधर ने बताया- बारिश के सीजन में छत पर सीलन आई हुई है। उन्होंने बताया कि बरामदे के इस हिस्से सहित कई हिस्सों को खतरनाक मानकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया था। एक दिन पहले 4 अगस्त को पीडब्ल्यूडी को लेटर लिखकर अवगत करवाया था।
कई जगह सीलन से खतरा
अस्पताल में रूम नं. 1 व टीकाकरण कक्ष सहित कई हिस्सों में सीलन से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रूम नं. 1 की छत का बड़ा हिस्से पहले से गिरा हुआ है। ऐसे में यहां काम कर रहे स्टाफ और आने वाले मरीजों को लेकर भारी लापरवाही बरती जा रही है।
…
यह खबर भी पढ़े
JLN अस्पताल की इमरजेंसी में गिरा प्लास्टर-फॉल्स सीलिंग:महिला गार्ड घायल, एक साल में PWD को 4 करोड़ रुपए मरम्मत के लिए दिए
चित्तौड़गढ़ जिला हॉस्पिटल की छत का प्लास्टर गिरा, महिला घायल:65 साल की महिला भर्ती थी पेट दर्द के इलाज के लिए, अब ICU में भर्ती
खेरवाड़ा सीएचसी में छत का प्लास्टर गिरा:कर्मचारियों के दूसरे कमरे में जाते ही गिरा मलबा; उदयपुर जिले में 12 हॉस्पिटल की जर्जर हालत