August 17, 2026

Video: बल्लेबाज ने अंपायर के मुंह पर मारी गेंद, DPL 2026 के मैच में बड़ा हादसा

New Delhi Tigers vs East Delhi Riders के मैच में एक बल्लेबाज का शॉट सीधा अंपायर के मुंह पर जा लगा. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Video: बल्लेबाज ने अंपायर के मुंह पर मारी गेंद, DPL 2026 के मैच में बड़ा हादसा

DPL में बड़ा हादसा टला (फोटो-सोशल मीडिया)

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह |  Updated on: Aug 17, 2026 8:47 PM IST

Google News Badge

Share

Delhi Premier League 2026 के 30वें मैच में एक ऐसा हादसा हो गया जिसे देखकर सभी की सांसें थम गई. मुकाबला ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के बीच था. न्यू दिल्ली टाइगर्स के बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा ने मैच में एक करारा शॉट सामने की ओर खेला, जिसमें गेंद गेंदबाज के हाथों से लगते हुए सीधे अंपायर के चेहरे पर जा लगी. अच्छी बात ये रही कि अंपायर के मुंह से खून नहीं आया क्योंकि गेंद उनके गाल पर लगी थी. वरना अंपायर को गंभीर चोट लग सकती थी.

अंपायर को लगी गेंद, बल्लेबाज ने पकड़ा सिर

अंपायर को ये गेंद लेफ्ट आर्म स्पिनर आशीष मीणा की गेंद पर लगी. इस गेंदबाज की गेंद पर दाएं हाथ के बल्लेबाज लक्ष्य ने आगे बढ़कर तेज शॉट खेला. गेंद लक्ष्य के हाथों से लगकर अंपायर के चेहरे पर लगी. इसके बाद बल्लेबाज के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने ये हादसा देखकर अपना सिर पकड़ लिया. अंपायर ने तुरंत मदद का इशारा किया. इसके बाद मैच में अंपायर को बदलना पड़ा. बता दें मैच के दौरान कई बार अंपायर्स को चोट लगती है इसलिए कई अंपायर हेलमेट पहनकर अंपायरिंग करते हैं.

गेंद लगने से हुई हैं अंपायरों की मौत

  • बता दें कुछ क्रिकेट मैचों में अंपायरों की गेंद लगने से मौत भी हुई है. साल 2019 में वेल्स में पेम्ब्रोक और नार्बरथ के मैच में अंपायर के सिर पर गेंद लग गई थी. वो इंड्यूस्ट कोमा में चले गे थे और एक महीने बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
  • साल 2014 में इजरायल क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान और अंपायर अशदोद में लीग मैच में अंपायरिंग कर रहे थे. बल्लेबाज का शॉट स्टंप से टकराकर उन्हें लगी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
  • साल 2009 में वेल्स में अल्कविन जेनकिंस स्वानसी के सेंट हेलेन्स ग्राउंड पर लीग मैच में अंपायरिंग कर रहे थे. फील्डर का थ्रो उनके सिर पर जा लगा था और वो बेहोश हो गए. अस्पताल में उनकी जान चली गई.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button

Follow Us