October 4, 2026

VIDEO बनाने पर शराब माफिया का परिवार पर हमला: फरीदाबाद में आधे घंटे पथराव, CCTV-गेट तोड़ा, 3 महीने पहले पुलिस ने यहीं रेड की थी - Faridabad News

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad
  • Faridabad Liquor Mafia Attack | CCTV Footage & Family Threat Video Update

रुषतम जाखड़, फरीदाबाद30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घर के बाहर लगे कैमरो को तोड़ते हुए शराब माफिया। - Dainik Bhaskar

घर के बाहर लगे कैमरो को तोड़ते हुए शराब माफिया।

हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध शराब के जिस ठिकाने पर तीन महीने पहले CIA और पुलिस ने भारी तामझाम के साथ रेड मारी थी, उसी में दोबारा से शराब का व्यापार शुरू कर दिया गया। इसकी शिकायत सामने रहने वाले पड़ोसी ने कर दी तो शराब माफिया बौखला उठे।

आरोपियों ने शिकायत करने वाले परिवार पर धावा बोल दिया। सबसे पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी को पत्थर मारकर तोड़ा, फिर मकान के दरवाजे पर लाठी-डंडे मारने शुरू कर दिए। इससे भी मन नहीं भरा तो लोहे की रॉड आदि का इस्तेमाल कर गेट दी तोड़ दिया। करीब आधे घंटे तक हमलावरों ने यह तांडव मचाया और फिर धमकियां देते हुए वहां से चले गए।

इस दौरान परिवार डरा सहमा घर के अंदर ही दुबका रहा। आरोप है कि हमलावरों ने सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर रात के अंधेरे में घर पर पत्थर बरसाते और सीसीटीवी तोड़ते नजर आ रहे है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार पर हमले के PHOTO

घर पर लगे कैमरे पर ईंट बरसाते हुए।

घर पर लगे कैमरे पर ईंट बरसाते हुए।

घर पर ईंट- पत्थर बरसाते हुए।

घर पर ईंट- पत्थर बरसाते हुए।

आरोपियों के द्वारा घर के गेट को तोड़ दिया गया।

आरोपियों के द्वारा घर के गेट को तोड़ दिया गया।

तीन माह पहले ऐसे हुई थी पुलिस की कार्रवाई…

  • घर के सामने बेची जाती है अवैध रूप से शराब: ये पूरा मामला बल्लभगढ़ के आजाद नगर का है, जहां पर अश्वनी (42) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते है। वे साउंड इस्टूमेंट की दुकान चलाते है। अश्वनी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनके घर के ठीक सामने खेमराज नामक शख्स का मकान है। आरोप है कि खेमराज का परिवार अवैध रूप से शराब बेचता है।
  • वीडिया वायरल हुई तो तीन महीने पहले रेड पड़ी: पुलिस ने तीन महीने पहले जून में इसी मकान पर रेड की थी। अवैध शराब बिक्री का सीसीटीवी वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस और सीआईए की ओर से ये रेड की गई थी। शराब बेचने का वीडियो अश्वनी के बेटे विकास की ओर से ही वायरल किया गया था।
तीन माह पहले हुई रेड के दौरान गैस कटर से शराब तस्कर के मकान का गेट काटते हुए क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम।

तीन माह पहले हुई रेड के दौरान गैस कटर से शराब तस्कर के मकान का गेट काटते हुए क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम।

  • गैस कटर से काटना पड़ा था पुलिस को गेट : सीआईए टीम ने घर के बाहर से अंदर मौजूद लोगों को बार-बार चेतावनी दी और दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब काफी देर तक अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। टीम ने तुरंत मौके पर लोहा काटने वाला ग्राइंडर और गैस कटर मंगवाया। गेट को कटर से काटकर घर के भीतर प्रवेश किया।
  • परिवार पिछले दरवाजे से भागा, शराब-हथियार मिले : पुलिस ने रेड के दौरान घर के अंदर से अवैध शराब और देसी कट्‌टा बरामद किया था। हालांकि, इससे पहले ही आरोपी और उसका परिवार पिछले दरवाजे से फरार हो गया था। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में आरोपियों को बेल मिल गई। इसके बाद खेमराज का परिवार उनके परिवार के रजिंश रखने लगा।
घर में तलाशी के दौरान मिला देसी कट्टा।

घर में तलाशी के दौरान मिला देसी कट्टा।

दोबारा फिर अवैध कारोबार शुरू, शिकायत पर हमला…

  • 2 अक्तूबर को फिर से शराब बेचना शुरू : पीडित अश्वनी और उनके बेटे विकास ने आरोप लगाते हुए बताया कि सीआईए की छापेमारी के बाद खेमराज और उसके बेटे विक्की ने शराब बेचना बंद कर दिया था। मगर, 2 अक्तूबर को फिर से अवैध रूप से शराब बेची गई। इसका वीडियो उन्होंने बना लिया था। इसी को लेकर आरोपियों ने उनके घर पर 4अक्तूबर की देर रात को हमला कर दिया।
  • सीसीटीवी कैमरे और गेट तोड़ा : विकास ने बताया कि 4 अक्तूबर की रात को उनका पूरा परिवार घर मे सोया हुआ था। देर रात करीब 1 बजे विक्की उर्फ मोची, खेमराज, गुड्‌डू ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को पत्थर मारकर तोड़ा। इसके बाद उनके घर के बाहर लगे गेट को तोड़ दिया गया।
  • पुलिसकर्मियों से भी की गई धक्का-मुक्की: पीड़ित परिवार का आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार का कहना है कि हमलावरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। हालांकि, हमलावर कैमरों को तोड़कर अपने साथ ले गए, लेकिन कुछ रिकॉर्डिंग परिवार के पास मौजूद है।

डीसीपी बोले- पुलिस कर रही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास

स्थानीय लोगों के अनुसार, आजाद नगर की इस गली में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। कुछ समय पहले अपराध शाखा की टीम ने इसी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार फिर से धड़ल्ले से चल रहा है। इसी का विरोध करने पर अश्वनी के परिवार को निशाना बनाया गया।

उधर, इस मामले में डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पुलिस को मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद-खिड़की तोड़ बाल सुधार गृह से भागे 3 बंदी: बाथरूम से नर्सरी में कूदकर भागे; तीनों 17 साल के; हत्या के केस में बंद थे

    बाथरूम से नर्सरी में कूदकर भागे; तीनों 17 साल के; हत्या के केस में बंद थे|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:48
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में गोमांस काटने के आरोप पर हंगामा: बजरंग दल-हिंदू रक्षा दल की पुलिस से धक्का-मुक्की, 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया

    बजरंग दल-हिंदू रक्षा दल की पुलिस से धक्का-मुक्की, 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में 1.05 करोड़ की डकैती का खुलासा नहीं: डेढ़ करोड़ की चोरी में भी पुलिस खाली हाथ, 8 दिन में हुई दो बड़ी वारदात

    डेढ़ करोड़ की चोरी में भी पुलिस खाली हाथ, 8 दिन में हुई दो बड़ी वारदात|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में करंट लगने से 11वीं के छात्र की मौत: नहाने के बाद बाथरूम में टांग रहा तौलिया, परीक्षा देने के लिए जाना था

    नहाने के बाद बाथरूम में टांग रहा तौलिया, परीक्षा देने के लिए जाना था|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर