July 23, 2026

अभिजीत दीपके: बीजेपी से जुड़े लोग कर रहे हैं पत्थरबाजी

Video : अभिजीत दीपके का आरोप- BJP के लोग कर रहे पत्थरबाजी, बोले- पहले से जमा किए गए थे पत्थर

Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:41 AM (IST)

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके (Photo: PTI)

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके (Photo: PTI)

Video : जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद होने का दावा किया गया है. CJP ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को दबाने के लिए कोई बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. दीपके ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा.

Video : कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा कि पुलिस की लाठीचार्ज की कार्रवाई बेहद कठोर थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे. उन्होंने बताया कि उनका प्रदर्शन 34वें दिन में पहुंच गया है, जबकि सोनम सर की भूख हड़ताल 26वें दिन भी जारी है. दीपके ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, उन्होंने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, क्योंकि वे उनकी जान को खतरे में नहीं डालना चाहते.

अभिजीत दीपके ने बीजेपी को लेकर क्या कहा?

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को खराब करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे पिछले एक महीने से शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं, लेकिन अब जब आंदोलन बड़ा हो गया है तो माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. दीपके ने आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं और बाद में CJP के लोगों को बदनाम किया जा रहा है. पहले से पत्थर रखे जा रहे हैं. बाद में गुंडे आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं. पुलिस भी उनका साथ दे रही है.

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर पथराव, आफरा-तफरी और आंसू गैस के गोले: 22 जुलाई की रात दिल्ली के संसद मार्ग पर क्या हुआ? देखें तस्वीरें

इंटरनेट बंद किए जाने पर सवाल उठाए अभिजीत दीपके ने

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इंटरनेट बंद किए जाने पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, इंटरनेट सेवा बंद होने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. एक अन्य पोस्ट में अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों से अपील की कि वे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी तरह के बल प्रयोग से बचें. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील की. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Tags