- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Durg bhilai
- Bhilai Youth Congress Leader Aman Singh Assaults Pizza Delivery Boy | Viral Video
यूथ कांग्रेस नेता ने पिज्जा डिलीवरी बॉय को पीटा, VIDEO:कपड़े उतरवाकर साथियों संग मिलकर मारपीट की, अमन सिंह समेत 4 पर FIR
दुर्ग-भिलाई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भिलाई में यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच घमासान चल रहा है। इसी बीच दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अमन सिंह के एक डिलीवरी बॉय के कपड़े उतारकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो नेहरू नगर का बताया जा रहा है, जिसमें यूथ कांग्रेस नेता और उनके साथी पिज्जा डिलीवरी बॉय को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता भी नजर आ रहा है, लेकिन इसके बाद भी उसे थप्पड़ और मुक्के से मारा गया।
मामला 29 अगस्त की रात का है। मामले में पिज्जा डिलीवरी बॉय ने राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह और नितिन सिंह समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। बता दें कि अमन सिंह अहिवारा के रहने वाले हैं और पहले अहिवारा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
देखिए तस्वीरें…

साथियों ने पहले डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की।

सफेद शर्ट और काला पेंट पहने प्रत्याशी अमन सिंह, जिसने मारपीट की।

मारपीट की घटना 29 अगस्त की है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
शिकायत के मुताबिक, डिलीवरी बॉय स्टील कॉलोनी कातुलबोर्ड का रहने वाला है और नेहरू नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा में काम करता है। 29 अगस्त की रात करीब 2 बजे वह स्मृति नगर में पिज्जा पहुंचाने गया था। लौटते समय रास्ते में उसे राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह और नितिन दो बाइक पर जाते मिले।
आरोप है कि चारों ने डिलीवरी बॉय को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। करीब 2.30 बजे वह कैश जमा करने के लिए रुका। इसी दौरान चारों युवक वहां पहुंच गए। डिलीवरी बॉय ने गाली देने का कारण पूछा तो विवाद बढ़ गया और चारों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

बीच-बचाव करने पुलिस की टीम पहुंची थी।
बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्तों के साथ भी मारपीट
इसके बाद डिलीवरी बॉय ने अपने दोस्तों मयंक लकड़ा और लीलाधर साहू को फोन कर बुलाया। दोनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। डर के कारण डिलीवरी बॉय और उसके दोस्त डोमिनोज पहुंच गए, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान एक युवक के हाथ में पहने कड़े से डिलीवरी बॉय के सिर पर चोट लगी। घटना के कुछ देर बाद नितिन का भाई अमन सिंह भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि अमन ने भी डिलीवरी बॉय से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
पूरी घटना डोमिनोज में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब मारपीट का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे दो पक्षों के युवाओं के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस हुई थी।
पहले भी यूथ कांग्रेस चुनाव विवाद का सामने आया था वीडियो
भिलाई में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर 5 सितंबर को खुर्सीपार में भी विवाद हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के युवाओं के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। इसके बाद मामला धक्का-मुक्की और झूमाझटकी तक पहुंच गया था। विवाद बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया था।
दरअसल, भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्षद सुभ्रदा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। रॉबिन के प्रचार के सिलसिले में सुभ्रदा सिंह अपने दूसरे बेटे रोहन सिंह के साथ खुर्सीपार पहुंची थीं। वहीं, दूसरे गुट की ओर से विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्जुन शर्मा अपने भाई शुभम शर्मा के साथ वहां मौजूद थे।
इसी दौरान शुभम शर्मा और रोहन सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के युवाओं के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी होने लगी थी। विवाद के दौरान एक युवक वीडियो में कांग्रेस पार्षद सुभ्रदा सिंह के बारे में 'गुंडागर्दी' करने की बात कहता हुआ भी सुनाई दे रहा था।
…………………………
यूथ कांग्रेस चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
यूथ कांग्रेस चुनाव में सत्येंद्र-शैलेंद्र को राहत, नामांकन अनहोल्ड: पैसे देकर सदस्य बनाने के आरोप से इनकार; नोटिस जारी कर मांगा गया था जवाब

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे को राहत मिली है। पैसे देकर सदस्य बनाने के आरोप में होल्ड किया गया दोनों का नामांकन चुनाव कमेटी ने अनहोल्ड कर दिया है। चेलक और बंजारे के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद चुनाव कमेटी ने उन्हें नोटिस जारी कर आज (8 सितंबर) शाम 7 बजे तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए: किराया बढ़ाने की मांग, महासंघ बोला- 4 महीने पहले प्रस्ताव भेजा, अब तक फैसला नहीं हुआ
0:51- कॉपी लिंक
शेयर
खैर लकड़ी तस्करी, घर से मिला 81 लाख कैश VIDEO: 500-500 नोट के बंडल से भरा था थैला, फर्जी NOC से परिवहन, संपत्ति कुर्क
0:47- कॉपी लिंक
शेयर
16 किमी पैदल चलीं छात्राएं, प्रिंसिपल हटाए गए: वॉर्डन को नोटिस, स्कूल में 3 महीने से बिजली बंद, पढ़ाई और सफाई की समस्या थी
0:55- कॉपी लिंक
शेयर