October 13, 2026

अजगर का ऑपरेशन कर मुंह से निकाला 200 ग्राम ट्यूमर: बिलासपुर में 2 घंटे चली सर्जरी, नहीं निकालने पर था कैंसर का खतरा - Raipur News

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Python Surgery In Bilaspur: Doctors Remove 200g Tumor From Snake | VIDEO

रायपुर/बिलासपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अजगर के मुंह से ऑपरेशन कर 200 ग्राम का ट्यूमर निकाला गया है। वेटरनरी डॉक्टरों ने 2 घंटे से ज्यादा समय तक सर्जरी कर उसकी जान बचाई। ऑपरेशन के बाद अजगर को ड्रिप लगाकर विशेष निगरानी में रखा गया है।

दरअसल, स्नेक रेस्क्यूअर सत्यम द्विवेदी ने इंडियन रॉक पाइथन को सरगुजा के जंगल से रेस्क्यू किया था। उसका वजन करीब 8.5 किलो था। उस समय उसके गले के पास सूजन थी और मुंह का आकार बढ़ा हुआ था।

वेटरनरी डॉक्टरों से जांच कराने पर ट्यूमर होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद सर्जरी की गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ट्यूमर नहीं निकालने पर कैंसर का खतरा था, इसलिए सर्जरी जरूरी थी।

देखिए तस्वीरें…

अजगर का ऑपरेशन करते हुए डॉक्टर।

अजगर का ऑपरेशन करते हुए डॉक्टर।

सर्जरी के दौरान की कुछ तस्वीरें।

सर्जरी के दौरान की कुछ तस्वीरें।

स्नेक रेस्क्यूअर को अजगर के मुंह में दिखी गांठ

अंबिकापुर के स्नेक रेस्क्यूअर सत्यम द्विवेदी ने बताया कि सरगुजा के एक इलाके में अजगर दिखने की सूचना मिली थी। उसका रेस्क्यू किया गया। इस दौरान उनकी नजर अजगर के मुंह में मौजूद गांठ पर पड़ी। गांठ देखकर उन्होंने वेटरनरी डॉक्टरों से संपर्क किया।

जांच में पता चला कि अजगर के मुंह में ट्यूमर है, जिसे निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत थी। इलाज की पूरी जानकारी मिलने के बाद 12 अक्टूबर को सत्यम अजगर को लेकर 250 किलोमीटर सफर तय करते हुए बिलासपुर पहुंचे।

ऑपरेशन के बाद अजगर की जांच करते हुए डॉक्टर।

ऑपरेशन के बाद अजगर की जांच करते हुए डॉक्टर।

ट्यूमर नहीं निकालने पर था कैंसर का खतरा

करीब 8.5 किलो वजनी इंडियन रॉक पाइथन का इलाज बिलासपुर के कानन पेंडारी में किया गया। डॉक्टर पीयूष दुबे ने अपनी टीम के साथ जटिल ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाल दिया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ट्यूमर नहीं निकालने पर कैंसर का खतरा था, इसलिए सर्जरी जरूरी थी।

अजगर के मुंह से 200 ग्राम का ट्यूमर गाठ निकाला गया है।

अजगर के मुंह से 200 ग्राम का ट्यूमर गाठ निकाला गया है।

सर्जरी के बाद विशेष देखभाल

अजगर की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। ऑपरेशन के बाद उसे ड्रिप लगाई गई और विशेष देखभाल में रखा गया है। जिससे उसकी सेहत में सुधार हो सके। मुंह में ट्यूमर होने के कारण अजगर की स्थिति गंभीर हो सकती थी। ऐसे में समय पर रेस्क्यू और इलाज उसकी जान बचाने में अहम साबित हुआ।

वाइल्डलाइफ ट्रीटमेंट में बड़ी उपलब्धि

वाइल्डलाइफ ट्रीटमेंट के फील्ड में इस ऑपरेशन को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में किसी रेप्टाइल (सांप) से गांठ निकालने की यह शायद पहली सफल सर्जरी है।

8-10 हजार से ज्यादा सांपों का कर चुके है रेस्क्यू

अंबिकापुर के स्नेकमैन सत्यम द्विवेदी अब तक 10 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। सत्यम के अनुसार, वे पिछले 10 सालों से इस काम को कर रहे हैं। वे सांपों का रेस्क्यू करते हैं और उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ते हैं।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायगढ़ में खेत से मिले अजगर के 14 अंडे VIDEO: इंदिरा विहार में सुरक्षित रखे गए; वन विभाग की टीम रख रही निगरानी

अंडों को सुरक्षित निकालकर वन अमले की निगरानी में रखवाया गया था।

अंडों को सुरक्षित निकालकर वन अमले की निगरानी में रखवाया गया था।

1 साल पहले छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कुर्मापाली गांव में खेत से अजगर के 14 अंडे मिले थे। गांव की श्वेता साव ने सर्परक्षक समिति को सूचना दी थी कि खेत में एक बड़ा अजगर और उसके अंडे हैं। टीम को वहां पानी में भीगे हुए अजगर के 14 अंडे मिले, जिनमें से दो अंडे ज्यादा भीगने से खराब हो रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • सराफा कारोबारी से 1.88 करोड़ की ज्वेलरी की ठगी: महिलाओं ने खुद को नगर निगम कर्मचारी बताया, गलत साइन वाला चेक थमाया, मास्टरमाइंड अरेस्ट

    महिलाओं ने खुद को नगर निगम कर्मचारी बताया, गलत साइन वाला चेक थमाया, मास्टरमाइंड अरेस्ट|रायपुर,Raipur - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर कलेक्ट्रेट घेरने निकले कांग्रेसियों पर छोड़ा वाटर कैनन: जमीन सीमांकन का विरोध; कांग्रेसी बोले- विधायक सुशांत शुक्ला के दबाव में काम कर रहा प्रशासन

    जमीन सीमांकन का विरोध; कांग्रेसी बोले- विधायक सुशांत शुक्ला के दबाव में काम कर रहा प्रशासन|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar1:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • झारखंड सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत: ट्रक-कार आमने-सामने भिड़े, 2 की हालत गंभीर; 9 महीने का बच्चा सुरक्षित बचा

    ट्रक-कार आमने-सामने भिड़े, 2 की हालत गंभीर; 9 महीने का बच्चा सुरक्षित बचा|राजनांदगांव,Rajnandgaon - Dainik Bhaskar1:09
    • कॉपी लिंक

    शेयर