July 26, 2026

Varanasi Shooting: 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को गोद में थामे दिखे निक जोनस

Priyanka Chopra in Hyderabad: फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का ऑडियंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. भारी भरकम बजट में बन रही इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे. लंबे वक्त से इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. इसी बीच, प्रियंका चोपड़ा अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंच गई हैं. रविवार को उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी नजर आईं. जोनस फैमिली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

1200 करोड़ के बजट में बन रही एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ की शूटिंग हैदराबाद में पहले ही शुरू की जा चुकी है और इसके बड़े एक्शन सीन्स शूट किए भी जा चुके हैं. अब लगभग 80 दिनों के छोटे कनेक्टिंग सीन की शूटिंग बाकी है, जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद पहुंच गई हैं. उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती भी पहुंची हैं.

हैदराबाद पहुंची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को 26 जुलाई, रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वायरल वीडियो में निक जोनस अपनी बेटी मालती को गोद में लिए एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. पिता-बेटी की ये प्यारी बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है. वहीं, प्रियंका उनके साथ चलती दिखाई दीं. एयरपोर्ट लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ब्राउन को-ऑर्ड सेट में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को बेज कैप और ब्लैक सनग्लासेस के साथ पूरा किया. वहीं, निक जोनस ऑल-ब्लैक को-ऑर्ड आउटफिट और स्टाइलिश सनग्लासेस में दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें – 1200 करोड़ी वाराणसी में हैं प्रियंका चोपड़ा के कई धांसू सीन, रिलीज से 10 महीने पहले बड़ा खुलासा

Mandhakini..😍 arrival in Hyderabad! 🤗#PriyankaChopra#Varanasi | #MaheshBabu pic.twitter.com/6yjyIMkyX5

— 𝗥𝗮𝗴𝗵𝘂 𝓟𝓻𝓲𝓷𝓬𝓮 (@RaghuPrinc51127) July 26, 2026

प्रियंका और निक का ये एयरपोर्ट वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. खासकर मालती के साथ निक की क्यूट बॉन्डिंग पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी.

कब रिलीज होगी वाराणसी?

प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी करने के लिए तैयार हैं. इस पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन अहम रोल में हैं. इसकी शूटिंग भारत के कई राज्यों के साथ-साथ केन्या में भी हो चुकी है. खबरों के मुताबिक, टीम महेश बाबू की इस फिल्म के कुछ अहम सीन अंटार्कटिका में शूट करने की प्लानिंग बना रही है. ये फिल्म 21 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button