नई दिल्ली। वंदे मातरम (Vande Mataram) को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर राष्ट्रीय गीत का अनादर करने का आरोप लगा रही है। तो वहीं इस मुद्दे पर अब राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और डीएमके (DMK) एक सुर में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बचाव में उतर आई है।
पढ़ें :- ‘वंदे मातरम्’ विवाद: गृहमंत्री बोले-कांग्रेसियों में अगर जरा भी शर्म बची है, तो उन्हें बंकिम बाबू की अमर आत्मा से माफी मांगनी चाहिएक्या सोनिया गांधी को जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना?
कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी (MP Pramod Tiwari) ने कहा कि भाजपा अपनी घटती लोकप्रियता से ध्यान भटकाने के लिए यह बनावटी विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तारीफ की थी, क्योंकि वह वंदे मातरम (Vande Mataram) पूरी निष्ठा से गा रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गीत रोकने की कोशिश नहीं कर रही थीं। उन्होंने बस मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मंगवाने का इशारा किया था, क्योंकि खड़गे काफी देर से खड़े थे।
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की भाजपा को खुली चुनौती, पूछा बीजेपी के कितने सांसद वंदे मातरम के पूरे छह छंद गा सकते हैं?
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद (Trinamool Congress MP Kirti Azad) ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कितने सांसद वंदे मातरम के पूरे छह छंद गा सकते हैं? उन्होंने कहा कि किसी को राष्ट्रगीत न आने से वह देशविरोधी नहीं हो जाता।
पढ़ें :- 'बीजेपी के पास कोई दूसरा काम नहीं...' अखिलेश यादव ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन विवाद पर दी प्रतिक्रियाभाजपा हर छोटी बात में कमियां ढूंढने की आदी , सोनिया गांधी के इशारे का गलत मतलब निकाला : डीएमके
डीएमके प्रवक्ता टीके एस एलंगोवन (DMK spokesperson T.K.S. Elangovan) ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर छोटी बात में कमियां ढूंढने की आदी है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के इशारे का गलत मतलब निकाला गया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) से बात करते और इशारा करते देखा गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने वंदे मातरम को बीच में रोकने का संकेत दिया और इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया। गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने भी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गीत रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि काफी देर से खड़े खरगे के लिए कुर्सी मंगाने का इशारा कर रही थीं। अब इसी पर बवाल कटा है।
पढ़ें :- ममता बनर्जी, बोलीं- पुलिस के सामने असामाजिक तत्वों ने पत्थर से किया अटैक, अगर गाड़ी का शीशा खुला होता, तो सिर फट जाता और मैं मर जाती