Updated: Friday, July 17, 2026, 18:24 [IST]
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लोग 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका बोलते हैं', भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने पर वैभव का बल्ला वैसे नहीं चला जैसे कि उम्मीद थी लेकिन उनके चाहने वाले और क्रिकेट के दिग्गजों को पूरी आशा है कि वैभव जल्द ही बड़ा कमाल करेंगे, फिलहाल वो सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं और इस वक्त जबरदस्त रूप से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वजह है उनकी एक सेल्फी, जिसमें वो एक बेहद ही खूबसूरत हसीना के साथ दिखाई पड़ रहे हैं।जैसे ही ये तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे, हालांकि थोड़ी देर में ही लोगों को समझ आ गया कि ये लड़की उम्र में वैभव से काफी बड़ी और शादीशुदा है और उसका क्रिकेट से खास कनेक्शन है।
खूबसूरत हसीना संग वायरल हुई Vaibhav Sooryavanshi की सेल्फी
दरअसल वो मशहूर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा हैं और उन्होंने एक प्रशंसक के रूप में वैभव संग अपनी सेल्फी शेयर की थी , जो कि तूफानी तौर पर वायरल हो गई। वायरल तस्वीर पर क्रिकेटर अभिषेक ने भी प्यारा सा कमेंट किया हैस उन्होंने लिखा- 'क्यूट बॉडिंग'।
कोमल शर्मा ने Vaibhav Sooryavanshi संग कई फोटो शेयर की है
आपको बता दें कि कोमल शर्मा ने वैभव संग कई फोटो शेयर की है, जिसमें उनके पति लोविश ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कोमल शर्मा और लोविश ओबेरॉय की शादी पिछले साल काफी धूमधाम से हुई थी।

कौन हैं लोविश ओबेरॉय?
लोविश ओबेरॉय अमृतसर के नामी-गिरामी बिजनेसमैन हैं, उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है तो वहीं वो इंस्टा पर काफी एक्टिव भी हैं और उनके 24 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। कोमल और लोविश दोनों की लव मैरिज है।

कौन हैं कोमल शर्मा?
कोमल शर्मा फिजियोथेरेपिस्ट है, उन्होंने गुरु नानक यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और जयपुर से ऑर्थोपेडिक्स में पीजी किया है। वो और लोविश लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, परिवार को दोनों के रिश्ते पर कोई एतराज नहीं था इसलिए परिवार की सहमति से दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी।
Vaibhav Sooryavanshi के अब तक के सफर पर एक नजर
समस्तिपुर बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने जनवरी 2024 में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। नवंबर 2024 में वो IPL कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे, राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल की उम्र में उन्हें ₹1.1 करोड़ में खरीदा था। 19 अप्रैल 2025 को सूर्यवंशी ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना IPL डेब्यू मैंच खेला था औरवो IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने।

डेब्यू इंटरनेशनल मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए
जून 2026 में, सूर्यवंशी को आयरलैंड- इंग्लैंड के T20 दौरे के लिए सीनियर भारतीय टीम में पहली बार चुना गया था लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ़ दूसरे T20 से पहले अपना पहला इंटरनेशनल कैप मिला। अपनी पहली इंटरनेशनल पारी में उन्होंने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे।
अभिषेक शर्मा के सफर पर एक नजर
4 सितंबर 2000 को अमृतसर में जन्मे शानदार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 20 गेंद में पचासा जड़कर सफलता का नया इतिहास लिखा, इंग्लैंड की धरती पर किसी भारतीय क्रिकेटर की ओर से टी20 मैच में लगाई गई ये सबसे कम गेदों की फीफ्टी है। वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी हैं।

क्रिकेटर शुभमन गिल के दोस्त हैं अभिषेक शर्मा
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमृतसर से पूरी की है वो क्रिकेटर शुभमन गिल के बचपन के दोस्त हैं। अभिषेक ने अपना पहला T20 इंटरनेशनल डेब्यू साल 2024 में जिम्वाम्बे के खिलाफ किया था।