July 28, 2026

Uttarakhand Rain: कुंड के पास बड़े बोल्डर गिरने से केदारनाथ हाईवे बंद, मसूरी में कई जगह भूस्खलन, गिरे पेड़

Tue, 28 Jul 2026 10:06 AM IST

Renu Saklani

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ मसूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 28 Jul 2026 10:06 AM IST

सार

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। केदारनाथ हाईवे पर कुंड के पास बड़े बोल्डर आने से आवाजाही ठप हो गई है, वहीं मसूरी में कई जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

Heavy Rain in Uttarakhand Kedarnath Highway Blocked Due to Boulder Fall, Landslide in Mussoorie

केदारनाथ हाईवे कुंड के पास बंद, मसूरी में कई स्थानों पर भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार सुबह केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थानों पर बाधित हो गया। कुंड-काकड़ा गाड़ के बीच पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने से यातायात बाधित है। वहीं सिरोहबगड़ भी सोमवार देर रात मलबा आने से बंद हुआ, जिसे रात में ही खोल दिया गया। वहीं गौरीकुंड मुनकटिया के पास भी मलबा आने की सूचना है। जिन्हें मशीन के जरिए साफ किया जा रहा है।

विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि काकड़ा गाड़ के पास भारी बोल्डर गिरने से मार्ग बंद है। मार्ग खोलने के लिए दोनों ओर से जेसीबी लगाई गई हैं, जबकि मलबा अधिक होने पर अगस्त्यमुनि से एक एक्सकेवेटर भी मौके पर भेजा गया है। विभाग ने यहां मार्ग को सुबह 11:55 बजे तक खोलने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि गुप्तकाशी के पास भी मार्ग बाधित हुआ, जहां जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने का कार्य किया गया। वहीं मुंकटिया क्षेत्र में भी पत्थर गिरने की सूचना मिली है।

विज्ञापन



मौके पर एक एक्सकेवेटर और दो जेसीबी तैनात हैं। क्षेत्र में नेटवर्क बाधित होने के कारण वहां की स्थिति की पुष्टि की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके अलावा सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। उन्होंने यात्रियों से मौसम को देखते हुए केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन


रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.