August 13, 2026

दावा- अमेरिकी नौसैनिकों ने वॉरशिप से कूदने की कोशिश की: ईरान जंग के दौरान तनाव से जूझ रहे; इस वॉरशिप पर 5000 मरीन

दावा- अमेरिकी नौसैनिकों ने वॉरशिप से कूदने की कोशिश की:ईरान जंग के दौरान तनाव से जूझ रहे; इस वॉरशिप पर 5000 मरीन

वॉशिंगटन डीसी10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
USS अब्राहम लिंकन अमेरिकी नौसेना का एक न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

USS अब्राहम लिंकन अमेरिकी नौसेना का एक न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर है। (फाइल फोटो)

अमेरिकी वॉरशिप USS अब्राहम लिंकन पर तैनात अमेरिकी नौसैनिक मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रहे हैं। नेवी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर तैनात 6 अमेरिकी सैन्यकर्मियों ने जहाज से समुद्र में कूदने की कोशिश की।

USS अब्राहम लिंकन करीब 9 महीने से समुद्र में है। ये वॉरशिप ईरान जंग के दौरान लगातार 250 से ज्यादा दिन तक बिना किसी पोर्ट पर रुके समुद्र में चल रहा है। इस पर करीब 5,000 अमेरिकी मरीन तैनात हैं।

USS अब्राहम लिंकन में नाविक मेंटेनेंस करते हुए। तस्वीर 3 अगस्त की है।

USS अब्राहम लिंकन में नाविक मेंटेनेंस करते हुए। तस्वीर 3 अगस्त की है।

3 महीने पहले लौटना था लेकिन मिशन बढ़ा

जहाज 21 नवंबर 2025 को सैन डिएगो से रवाना हुआ था। इसे पहले प्रशांत क्षेत्र में जाना था, लेकिन इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद इसे पश्चिम एशिया भेज दिया गया।

इस तैनाती को पहले मई में खत्म होना था, लेकिन इसे कई बार आगे बढ़ाया गया। लगातार बढ़ती तैनाती और लंबे समय तक समुद्र में रहने का असर जहाज पर तैनात लोगों की मानसिक और शारीरिक हालत पर पड़ रहा है।

वॉरशिप पर खाने में सिर्फ आधा कप चावल मिल रहा

मानसिक तनाव के साथ-साथ जहाज पर रहने की खराब होती सुविधाओं को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। कैलिफोर्निया के सांसद माइक लेविन ने X पर लिखा कि जहाज पर तैनात नौसैनिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक,

  • जहाज पर शावर में फफूंद लगी है और कई टॉयलेट खराब हैं।
  • लॉन्ड्री की सुविधा कई हफ्तों तक बंद रही।
  • लंबे समय तक गर्म पानी भी नहीं मिला।
  • एक समय खाने में सिर्फ आधा कप चावल दिए गए।
  • साबुन, डियोडरेंट और टूथपेस्ट जैसी जरूरी चीजों की भी कमी रही।

रक्षा मंत्री बोले- जहाज में सब सही, फेक न्यूज फैलाई

खराब हालात से जुड़ी रिपोर्टों को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वॉरशिप पर ऐसी कोई परेशानियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोग बस फेक न्यूज फैला रहे हैं।

इसके जवाब में माइक लेविन ने रक्षा मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सैनिक अपने देश की सेवा करने के लिए सेना में शामिल हुए हैं। देश को कम से कम उन्हें गर्म पानी, काम करने वाला टॉयलेट और अच्छा खाना तो देना ही चाहिए।

लेविन ने आरोप लगाया कि हेगसेथ ये बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पा रहे हैं और इसके बावजूद परिवारों के सामने खड़े होकर उन्हें झूठा कह रहे हैं।

USS अब्राहम लिंकन के में एक नाविक हेलीकॉप्टर की देख-रेख का काम कर रहा है। तस्वीर 26 जुलाई की है।

USS अब्राहम लिंकन के में एक नाविक हेलीकॉप्टर की देख-रेख का काम कर रहा है। तस्वीर 26 जुलाई की है।

नौसैनिक ने पत्नी को मैजेस किया- अगली सुबह आंख न खुले

इससे पहले सैन डिएगो में करीब 200 परिवारों ने एक टाउन हॉल में कार्यवाहक नौसेना सेक्रेटरी हंग काओ के सामने अपनी चिंताएं रखीं। रिपोर्ट के मुताबिक, परिवारों ने बताया कि लंबे मिशन का उनके रिश्तेदारों पर गंभीर असर पड़ रहा है।

एक महिला ने हंग काओ को बताया कि उसके पति ने उसे मैसेज किया था कि वह उम्मीद करता है कि अगली सुबह उसकी आंख न खुले।

एक अन्य परिवार के सदस्य ने नौसेना के नेतृत्व पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पहले परिवारों को नौसेना के लीडरशिप पर भरोसा था, लेकिन अब वह भरोसा खत्म हो गया है।

------------------

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प की वफादार कैरोलिन लेविट ने नौकरी छोड़ी:पत्रकारों पर तंज के लिए मशहूर थीं, कहा- अच्छी मां बनना चाहती हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिनी जाने वाली व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • बांग्लादेश में 10-10 घंटे बिजली कट रही: सरकार ने रात 8 बजे बाजार बंद करने का आदेश दिया, भारत से डीजल सप्लाई बढ़ाने की मांग

    सरकार ने रात 8 बजे बाजार बंद करने का आदेश दिया, भारत से डीजल सप्लाई बढ़ाने की मांग|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पुतिन पहली बार जापान के दावे वाले कुरील आइलैंड पहुंचे: जापान बोला- ये हमारा हिस्सा; 80 साल से 4 द्वीपों को लेकर दोनों में विवाद

    जापान बोला- ये हमारा हिस्सा; 80 साल से 4 द्वीपों को लेकर दोनों में विवाद|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'टाइम100' फेम एरियाना ने हफिंगटन पोस्ट को ग्लोबल ब्रांड बनाया: आइडेंटिटी ट्रैप पर कहा- कई सीईओ जॉब से नाखुश, फिर भी नहीं छोड़ पाते पद

    आइडेंटिटी ट्रैप पर कहा- कई सीईओ जॉब से नाखुश, फिर भी नहीं छोड़ पाते पद|विदेश,International - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ट्रम्प की वफादार कैरोलिन लेविट ने नौकरी छोड़ी: पत्रकारों पर तंज के लिए मशहूर थीं, कहा- अच्छी मां बनना चाहती हूं

    पत्रकारों पर तंज के लिए मशहूर थीं, कहा- अच्छी मां बनना चाहती हूं|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर