Aug 22, 2026 08:25 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि अभी तक यूपी टीईटी के रिजल्ट जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट कब होगा जारी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि अभी तक यूपी टीईटी के रिजल्ट जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें।
कब हुआ था एग्जाम
UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 227481 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 2.2 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पेपर 1 और पेपर 2 में हिस्सा लिया था। परीक्षा से पहले 22 जून को एग्जाम सिटी की जानकारी जारी की गई थी, जबकि एडमिट कार्ड 30 जून को उपलब्ध कराए गए थे। करीब 2 महीने
8 जुलाई को जारी हुई थी आंसर की
UPTET 2026 की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार था। आयोग ने 8 जुलाई को आंसर की जारी कर दी थी। इसके बाद उम्मीदवार अब फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्राप्त अंकों और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
UPTET 2026 में कितने अंक जरूरी?
UPTET परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होते हैं।
सामान्य वर्ग: 60 प्रतिशत अंक
आरक्षित वर्ग: 55 प्रतिशत अंक
परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को UPTET प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन रहेगी।
UPTET 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए UPTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल्स सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्कोरकार्ड में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग, पिता का नाम और कैटेगरी जैसी जानकारी जांचें।
इसके बाद क्वालिफाइंग मार्क्स, कुल प्राप्त अंक और विषयवार स्कोर चेक करें।
अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट को लेकर उम्मीदवार रहें अपडेट
UPTET 2026 रिजल्ट की घोषणा के बाद वेबसाइट पर एक साथ बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने से तकनीकी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। वे कुछ समय बाद दोबारा वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
