September 15, 2026

बीटेक टॉपर UPSC प्रीलिम्स में लगातार 3 बार फेल, डिप्रेशन की गोलियां खाईं, फिर 7 साल बाद हुआ चयन

Sep 15, 2026 05:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

UPSC Success Story : एनआईटी में बीटेक की थर्ड टॉपर लीजा गर्ग यूपीएससी प्रीलिम्स में लगातार तीन बार फेल हुईं। अन्य सरकारी नौकरी के एग्जाम भी नहीं निकले। फिर चौथे प्रयास में आखिरकार उन्हें 303वीं रैंक मिली।

Liza Garga UPSC CSE 2025 Rank 303

लीजा गर्ग यूपीएससी सीएसई 2025 रैंक 303

IAS Liza Garga Success Story: एनआईटी की बीटेक टॉपर लड़की यूपीएससी प्रीलिम्स में लगातार 3 बार फेल हो गई थीं। तनाव इतना कि आधी रात को एंग्जायटी की गोलियां खानी पड़ रही थी। लक्ष्य को पाने की जिद में उन लोगों को भी खो दिया जो जिंदगी में काफी मायने रखते थे। डर था कि भविष्य में जब जब लूजर या नाकामी की मिसालें दी जाएंगी तो उनके किस्से गढ़े जाएंगे। और तो और करियर के 6 साल गैप और सब कुछ त्यागने के बाद जब कुछ नहीं मिला तो अपनी मां की आंखों में देख नहीं पाती थीं। लेकिन चौथे प्रयास में बरसों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और तपस्या का फल मिला। 7 साल लंबा संघर्ष खत्म हुआ और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 303वीं रैंक लाकर देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बन गईं। ये कहानी है लीजा गर्ग की जिन्होंने यह साबित कर दिया कि जब आपकी जिद किसी लक्ष्य को पाने की होती है, तो हर ठोकर एक सबक बनकर आपको आपकी मंजिल के और करीब ले जाती है।

बीटेक की थर्ड टॉपर

बीटेक में आमतौर पर 8 सीजीपीए के स्कोर को अच्छा माना जाता है। लेकिन लीजा ने 9.2 सीजीपीए हासिल किया था। एनआईटी सिलचर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में वह अपने विभाग की थर्ड टॉपर थीं। मूल रूप से असम के गुवाहाटी की रहने वाली लीजा का परिवार काफी पढ़ा लिखा है। उनके पिता जहां डॉक्टर हैं, वहीं मां प्रोफेसर हैं।

प्लेसमेंट होने के बावजूद यूपीएससी की राह चुनी

बीटेक के बाद NHIDCL में प्लेसमेंट होने के बावजूद लीजा ने नौकरी नहीं चुनी। वे GRE देकर अमेरिका/जर्मनी जाकर उच्च शिक्षा पाना चाहती थीं, लेकिन कोविड-19 महामारी और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण यह प्लान टालकर उन्होंने यूपीएससी का रास्ता चुना। उन्होंने सोचा कि क्यों न अपने देश में रहकर ही कुछ अच्छा किया जाए।

यूपीएससी में फेल होने में हैट्रिक लगाई

लीजा के लिए यूपीएससी की राह आसान नहीं थी। अनुशासित पढ़ाई और मेहनत के बावजूद उन्हें यूपीएससी की मैराथन यात्रा में एक के बाद एक तगड़े झटके लगे। 2020 में तैयारी शुरू करने के बाद लीजा को लगातार तीन बार प्रीलिम्स में असफलता का सामना करना पड़ा। 2022 के पहले प्रयास में वह कटऑफ से केवल 2 नंबर से चूक गईं। CSAT भी क्वालीफाई नहीं हो सका। 2023 के दूसरे प्रयास में बड़े मार्जिन से प्रीलिम्स अटका। 2024 के तीसरे प्रयास में भी नाकामी हाथ लगी।

आधी रात को डिप्रेशन की गोलियां खाने लगीं

यूपीएससी के अलावा लीजा ने RBI, NABARD, NIACL, IRDAI और बैंक जैसी कई परीक्षाएं दीं, लेकिन हर जगह वे प्रीलिम्स स्टेज पर ही रिजेक्ट होती रहीं। 2019 में ग्रेजुएशन के बाद 6 साल तक कोई नौकरी या परीक्षा न निकलने के कारण वह बेरोजगारी के तनाव से गुजरीं। 2024 के परिणाम के बाद वे लगभग 6 महीने तक गहरे डिप्रेशन में रहीं। उन्हें एंग्जायटी की गोलियां लेनी पड़ीं, नींद का सिस्टम बिगड़ गया। 28-29 वर्ष की उम्र में पहुंचने पर रिश्तेदारों की ओर से शादी का दबाव बनने लगा। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उनके माता-पिता को ताने दिए कि बेटी को पढ़ाकर क्या फायदा हुआ, आज भी बेरोजगार बैठी है। मां से मिलने दिल्ली नहीं जाती थीं क्योंकि वे अपनी नाकामी के साथ उनका सामना नहीं कर पा रही थीं।

फिर सब कुछ भूलकर जीरो से की शुरुआत

पर लीजा की जिद पक्की थी। उनके यूपीएससी क्रैक करने के जुनून ने सभी नकारात्मकताओं को किनारे कर दिया। ठोकरों को उन्होंने सबक और सीख माना। उन्होंने अपने पुराने सभी बिखरे हुए नोट्स को किनारे कर दिया और जीरो से दोबारा तैयारी शुरू की। उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा और नकारात्मक विचार देने वाले लोगों से संपर्क पूरी तरह काट दिया। मन को शांत और केंद्रित रखने के लिए वे नियमित मेडिटेशन (ध्यान) करने लगीं और पॉजिटिव माइंडसेट वाली सेल्फ-हेल्प बुक्स पढ़ने लगीं।

यूपीएससी में 303वीं रैंक, बनी आईआरएस अफसर

लेकिन चौथे प्रयास में बरसों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और तपस्या का फल मिला। 7 साल लंबा संघर्ष खत्म हुआ और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 303वीं रैंक लाकर देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बन गईं। उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS) मिली। जो लोग पहले ताने मारते थे, वही लोग बधाई देने आने लगे। कहने लगे कि हमें तो पहले से ही पता था कि इसका जरूर निकलेगा।

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।

विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।

विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें

Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC प्रीलिम्स में लगातार 3 बार फेल, डिप्रेशन की गोलियां खाईं, 7 साल बाद हुआ चयन

See Less