उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) मेंस में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. इस बदलाव के तहत यूपी में PCS मेंस का की कॉपियों का मूल्यांकन पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा. आयोग ने PCS मेंस की कॉपियों के मूल्यांकन प्रोसेस को पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से ये फैसला लिया है. वहीं आयोग ने सीधी भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस भी बदलने का फैसला लिया है, जिसके तहत अब आयोग की सीधी भर्ती में 500 नंबरों के आधार पर सिलेक्शन प्रोसेस होगा.
आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि आयोग किस तरीके से PCS मेंस की कॉपियां का ऑनलाइन होगा. साथ ही जानते हैं कि आयोग की सीधी भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में क्या-क्या बदलाव किए हैं.
पूरी कॉपी नहीं… प्रश्ननवार मूल्यांकन करेंगे एक्सपर्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) मेंस की कॉपियों का मूल्यांकन कराने का फैसला लिया है. इस बदलाव के तहत किसी भी एक्सपर्ट को ऑनलाइन मूल्यांकन करने के लिए पूरी काॅपी नहीं दी जाएगी. मसलन, एक्सपर्ट प्रश्नवार कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे.
आयोग के सचिव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि किसी एक्सपर्ट को कुछ प्रश्नों का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी दी जाएगी. उदाहरण के तौर पर कोई एक एक्सपर्ट प्रश्न संख्या 1 का मूल्यांकन करेगा तो वह सभी कैंडिडेट्स की कॉपियों में प्रश्न संख्या 1 का मूल्यांकन करेगा. आयोग का तर्क है कि इससे मूल्यांकन प्रोसेस में साम्यता बनी रहेगी.
एक्सपर्ट को ऑनलाइन ही मिलेंगी कॉपियां और संभावित जवाब
इस नई व्यवस्था के तहत आयोग यूपी PCS मेंस की कॉपियां डिजिटल फाॅर्मेट में ही एक्सपर्ट को उपलब्ध कराएगा. तो वहीं प्रत्येक एक्सपर्ट को संबंधित प्रश्नों के संभावित जवाब भी उपलब्ध कराए जाएंगे.
सीधी भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस भी बदला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सीधी भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में भी बदलाव किया है. आयोग ने सीधी भर्तियों के लिए ‘लोक सेवा आयोग सीधी भर्ती (स्क्रीनिंग) 2025 नियमावली’ लागू कर दी है. इसके बाद अब सिलेक्शन प्रोसेस 500 नंबरों का होगा. इसमें लिखित परीक्षा के लिए 450 नंबर निर्धारित किए गए हैं. 150 सवाल पूछे जाएंगे, प्रत्येक सवाल के लिए 3 नंबर निर्धारित किए गए हैं. वहीं इंटरव्यू के लिए 50 नंबर निर्धारित किए गए हैं.सिलेक्शन के लिए मेरिट लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित 450 नंबरों के 75 फीसदी और इंटरव्यू के 50 नंबरों के 25 फीसदी भारांक में परिवर्तित करके तैयार की जाएगी.

मनोज भट्ट
पत्रकारिता में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.
Read More