06:06 AM, 09-Oct-2026
ट्रेनों के परिचालन को पावर बूस्ट: पीडीडीयू मंडल में छह महीने में 18 किमी कॉन्टैक्ट वायर बदले, पेड़ों की छंटाई
चंदौली स्थित पीडीडीयू मंडल में ट्रेनों के सुचारु परिचालन के लिए विद्युत व्यवस्था को मजबूत किया गया है। छह महीने में 38 किलोमीटर कैटेनरी वायर बदला गया। इनमें 18 किलोमीटर पुराने कॉन्टैक्ट वायर शामिल हैं। ओवरहेड विद्युत लाइनों के आसपास 2449 पेड़ों की छंटाई भी कराई गई। इससे ट्रेनों की गति और परिचालन व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। और पढ़ें
06:04 AM, 09-Oct-2026
काशी में नितिन नवीन: छात्रों से बोले- युवाओं को जेन जी, जेन अल्फा, बीटा या गामा में बांटने की साजिश हो रही
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से युवाओं ने संवाद के दौरान विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे। नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को जेन जी, जेन अल्फा, बीटा या गामा जैसी श्रेणियों में बांटने की साजिश हो रही है। उन्होंने धर्मनगरी को आईटी और टेक्सटाइल हब बनाने के लिए सुझाव देने की बात कही। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
06:01 AM, 09-Oct-2026
नितिन नवीन के टिप्स: पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों के घर जाकर चाय पीएंगे पदाधिकारी; नाराजगी दूर करने की रणनीति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्तमान पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पूर्व विधायकों व जिलाध्यक्षों के घर जाकर चाय पीने का लक्ष्य दिया। चुनाव से पहले पुराने-नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और नाराजगी दूर करने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने टिकट के लिए पैरवी न करने की हिदायत दी। दूसरे दिन चार बैठकें कीं और 100 बुजुर्गों से संवाद किया। और पढ़ें
06:01 AM, 09-Oct-2026
शास्त्री अस्पताल: स्ट्रेचर पर मिलीं सीरिंज, चौकीदार कर रहे इलाज; रात में पहुंचे सीएमओ ने जारी की नोटिस
वाराणसी के शास्त्री अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान स्ट्रेचर पर सीरिंज मिलीं और चौकीदार इलाज करते नजर आए। रात में सीएमओ के पहुंचने पर महिला डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिलीं। 100 बेड के अस्पताल में आधे से अधिक बेड खाली मिले। मामले में सीएमएस और डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। और पढ़ें
05:58 AM, 09-Oct-2026
बलिया: 30 करोड़ की परियोजना से 15 वार्डों में पहुंचेगा शुद्ध पानी, 50 प्रतिशत पाइपलाइन बिछी; नए साल में राहत
बलिया के बैरिया नगर पंचायत में 30 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना से 15 वार्डों के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना के तहत करीब 50 प्रतिशत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। एक दशक से पेयजल संकट झेल रहे लोगों को नए साल में राहत मिलने की उम्मीद है। इससे घर-घर जलापूर्ति बेहतर होगी। और पढ़ें
05:56 AM, 09-Oct-2026
यूपी: पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर हमला, पुलिस कार्रवाई के बीच नदी में कूदा युवक लापता; गांव में तनाव
गाजीपुर में पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर हमले के बाद एक युवक के नदी में लापता होने से तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बीच युवक नदी में कूद गया। सूचना पर एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 AM, 09-Oct-2026
काशी के व्यापारी खुश: 57वीं जीएसटी काउंसिल के फैसलों से मिलेगी राहत, आपूर्ति चक्र होगा तेज; विश्वास मजबूत
वाराणसी के व्यापारियों ने 57वीं जीएसटी काउंसिल के फैसलों का स्वागत किया है। उनका कहना है कि जीएसटी सुधारों से फ्लोर मिलिंग और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को गति मिलेगी तथा आपूर्ति चक्र तेज होगा। छोटे और मध्यम व्यापारियों का विश्वास मजबूत होने के साथ कारोबार करना आसान होगा। व्यापारियों ने फैसलों को अर्थव्यवस्था और व्यापार के लिए राहतकारी बताया है। और पढ़ें
05:51 AM, 09-Oct-2026
यूपी: टेक्नोलॉजी को मिली है सर्वोच्च प्राथमिकता, स्पेस इकोनॉमिक्स की तरक्की; काशी में बोले- केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने टेक्नोलॉजी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिससे स्पेस इकोनॉमिक्स में तेजी से तरक्की हुई है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि एआई को भी जवाब दिया जाएगा। इसी के साथ दो दिवसीय नमो बुक फेस्ट का समापन हो गया। और पढ़ें
05:51 AM, 09-Oct-2026
यूपी: आईआईटी-बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म केस में सुनवाई टली, बहस पूरी नहीं हुई; इस दिन होगी अगली सुनवाई
वाराणसी की फास्टट्रैक कोर्ट में आईआईटी-बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को पूरी नहीं हो सकी। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने बहस नहीं की। अदालत ने अगली सुनवाई नौ अक्तूबर को तय की है। मामले में तीन आरोपी हैं। पिछली सुनवाई में बचाव पक्ष का सफाई साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर समाप्त किया गया था। और पढ़ें
05:50 AM, 09-Oct-2026
पीईटी: 13 केंद्रो पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, 33 हजार 984 अभ्यर्थी होंगे शामिल; तैयारी में शिक्षा विभाग
भदोही जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 33,984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। केंद्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। और पढ़ें