एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Aug 7, 2026, 04:21 PM IST
DGME, उत्तर प्रदेश ने UP NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य कोटा की सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।
![]()
UP NEET UG Counselling 2026
UP NEET Round 1 Counselling Schedule: उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने UP NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य कोटा की सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। जो उम्मीदवार NEET UG 2026 में सफल हुए हैं और उत्तर प्रदेश के सरकारी या निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटा की सीट पर दाखिला लेना चाहते हैं, वे 12 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन कोर्स में मिलेगा दाखिला
इस काउंसलिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) पाठ्यक्रमों की राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कैसे करें पूरी
रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UP NEET की आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। फिर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुल्क और सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। सभी जानकारी एक बार जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट तथा फीस की रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।
फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी जान लें
रजिस्ट्रेशन शुल्क और सिक्योरिटी मनी जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार तय समय के भीतर शुल्क जमा नहीं करेंगे, वे पहले राउंड की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
काउंसलिंग के लिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। आवेदन फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, NEET रोल नंबर और अन्य सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
काउंसलिंग से जुड़ी अगली प्रक्रिया, सीट अलॉटमेंट, चॉइस फिलिंग और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि कोई जरूरी सूचना छूट न जाए।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article