Up Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के बरेली में अलग-अलग जगह चल रही होमगार्ड और अग्निवीर भर्ती (Home Guard Agniveer Bharti) की दौड़ के दौरान 5 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ (Candidates Health ) गई। दौड़ लगाते समय किसी का पैर मुड़ गया तो कोई दौड़ पूरी करने के बाद अचानक चक्कर खाकर (Fainted ) गिर पड़ा। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती (District Hospital) कराया गया।
होमगार्ड भर्ती (Home Guard Recruitment) की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही है, जबकि अग्निवीर भर्ती की दौड़ जाट रेजिमेंट में आयोजित की जा रही है। दोनों जगह बड़ी संख्या में युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं।
दौड़ पूरी करते ही बिगड़ी तबीयत
स्पोर्ट्स स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 सितंबर तक चलेगी। इसमें हर दिन करीब 1050 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था है। पहले दिन 1050 में से 1029 अभ्यर्थी परीक्षा में पहुंचे। इनमें 1018 युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया, जबकि 898 अभ्यर्थियों ने इसे पास किया।
120 अभ्यर्थी दौड़ में सफल नहीं हो सके, जबकि 11 अभ्यर्थियों को अगली तारीख दी गई।
इसी दौड़ में पीलीभीत के सुंदरनगर निवासी इरशाद भी शामिल हुए थे। उन्होंने दौड़ पूरी कर ली और पास भी हो गए। लेकिन दौड़ खत्म होने के बाद पानी पीते ही उन्हें घबराहट और चक्कर आने लगा। देखते ही देखते वह गिर पड़े। उनका शरीर भी गर्म हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में 5 PCS अफसरों के ट्रांसफर, सत्यम मिश्रा बनाए गए काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO , अरविंद द्विवेदी लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव नियुक्त
दूसरे अभ्यर्थी की भी बिगड़ी हालत
इरशाद के अलावा पीलीभीत के ही रहने वाले सचिन की तबीयत भी दौड़ के बाद अचानक खराब हो गई। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, कुछ समय इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्म मौसम में तेज दौड़ लगाने के कारण कुछ युवाओं को चक्कर, घबराहट और शरीर का तापमान बढ़ने जैसी परेशानी हो सकती है।
अग्निवीर भर्ती में भी युवाओं की तबीयत बिगड़ी
इसी दौरान जाट रेजिमेंट में चल रही अग्निवीर भर्ती की दौड़ में भी कुछ अभ्यर्थियों के घायल या बेहोश होने की सूचना सामने आई। अलग-अलग जगह चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 5 युवाओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। फिलहाल सभी अभ्यर्थियों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान गर्मी और लगातार शारीरिक मेहनत के बीच अभ्यर्थियों की सेहत पर भी नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें:Up Home Guard Recruitment: होमगार्ड-अग्निवीर भर्ती की दौड़ बनी मुसीबत, 5 युवा बेहोश होकर गिरे, जिला अस्पताल में भर्ती