July 21, 2026

UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा

Nishikant Dubey on Abhijeet Dipke: अभिजीत दीपके को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा सवाल खड़ा किया है. उनके यूपी चुनाव में उतरने को लेकर सवाल पूछा है.

Written By : फियाज उल मुस्तफा |  Updated at : 21 Jul 2026 09:47 AM (IST)

Preferred Sources

Nishikant Dubey Attacks CJP Abhijeet Dipke Claiming to Contest UP Election 2027 with Chandrashekhar Azad UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और अभिजीत दीपके (फाइल फोटो

Source : IANS

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा कर दिया है. निशिकांत दुबे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभिजीत दीपके के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. निशिकांत दुबे के बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल करते हुए लिखा, "आम आदमी पार्टी के सहारे राजनीतिक सीढ़ी का सफ़र करने वाले अभिजीत दीपके उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भीम आर्मी से चुनाव लड़ेंगे?"

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा

जंतर-मंतर पर फिर बैठे सीजेपी चीफ

पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से प्रदर्शन खत्म कराने के बाद आधी रात को एक बार फिर 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के साथ सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके धरने पर बैठ गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर स्टेज तैयार कर लिया है.

प्रदर्शन को लेकर अभिजीत दीपके का आरोप

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संसद मार्च को रद्द करने का फैसला लिया गया है, जबकि आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा नीट-यूजी का मुद्दा उठाए जाने का स्वागत है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था, लेकिन सबसे पहले कार्रवाई दिल्ली पुलिस की ओर से की गई. 

पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज- अभिजीत दीपके

पुलिस ने छात्रों पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छात्राओं के साथ भी कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने स्वयं बैरिकेड्स के पास पुलिसकर्मियों को छात्राओं के साथ सख्ती करते देखा और कई छात्रों के सिर फूटने, हाथ-पैर टूटने तथा गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं सामने आईं.

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं, जहां वे देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More

Published at : 21 Jul 2026 09:33 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola