July 26, 2026

UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त है आखिरी तारीख; जानें पूरी प्रक्रिया - Haribhoomi

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के प्राइवेट (व्यक्तिगत) परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 तय की गई है।

UP Board Exam 2027

UP Board Exam 2027

  • Published: 26 Jul 2026, 03:20 PM IST
  • Last Updated: 26 Jul 2026, 03:20 PM IST

UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट (व्यक्तिगत) अभ्यर्थियों का आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद ने उम्मीदवारों से तय समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है, ताकि अतिरिक्त विलंब शुल्क से बचा जा सके। यदि कोई अभ्यर्थी अंतिम तिथि के बाद आवेदन करता है, तो उसे निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ ₹100 का विलंब शुल्क भी जमा करना होगा।

UP Board Exam 2027: महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम                                               तिथि
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि -    5 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि -    10 अगस्त 2026
शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि -    16 अगस्त 2026
₹100 विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि -    16 अगस्त 2026
विलंब शुल्क के साथ विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि -    20 अगस्त 2026
चेकलिस्ट सत्यापन -    21 अगस्त से 31 अगस्त 2026
विवरणों में संशोधन -    1 सितंबर से 10 सितंबर 2026
फोटोयुक्त नामावली जमा करने की अंतिम तिथि -    30 सितंबर 2026

कितना देना होगा परीक्षा शुल्क?
कक्षा 10वीं (प्राइवेट अभ्यर्थी)
सामान्य परीक्षा शुल्क: ₹706.50
क्रेडिट सिस्टम के तहत आवेदन: ₹306.50
अतिरिक्त विषय: ₹206.50 प्रति विषय
कक्षा 12वीं (प्राइवेट, कृषि एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम)
परीक्षा शुल्क: ₹806.50
अतिरिक्त विषय: ₹206.50 प्रति विषय
यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करता है, तो उसे ₹100 अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
UPMSP ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेज और शैक्षिक विवरण तैयार रखें। आवेदन जमा करने के बाद निर्धारित समय पर अपने विवरणों की जांच अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो 1 से 10 सितंबर 2026 के बीच संशोधन कर सकते हैं। समय पर आवेदन और दस्तावेज सत्यापन पूरा करने से आगे की परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।