September 20, 2026

UP ATS Encounter: वाराणसी में यूपी ATS का एनकाउंटर, 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू ढेर

UP ATS Encounter: वाराणसी में यूपी ATS का एनकाउंटर, 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू ढेर

UP ATS Encounter: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में यूपी ATS ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह (Notorious Naxal commander Brijesh Ganjhu, alias Gopal Singh) को मार गिराया।

New Update

ChatGPT Image

UP ATS Encounter: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में यूपी ATS ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह (Notorious Naxal commander Brijesh Ganjhu, alias Gopal Singh) को मार गिराया। उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह झारखंड (Jharkhand) के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर बताया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी टेरर फंडिंग के एक मामले में करीब आठ साल से उसकी तलाश थी।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ रविवार सुबह करीब 5 बजे वाराणसी (Varanasi) के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई। इस दौरान ATS की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बृजेश को गोली लगी। उसे अस्पताल  (hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घेराबंदी के दौरान हुई फायरिंग

यूपी ATS के DSP विपिन राय के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि बृजेश गंझू रामनगर के रास्ते मुगलसराय की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर ATS ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बृजेश बाइक से वहां पहुंचा। DSP के अनुसार, टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग के दौरान उनके और हेड कॉन्स्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। इसके बाद ATS की टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बृजेश को गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

झारखंड और NIA ने घोषित किया था इनाम

46 वर्षीय बृजेश गंझू झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इस तरह उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, बृजेश पर ट्रांसपोर्टरों, कोयला खनन कंपनियों और ठेकेदारों से वसूली करने के आरोप थे। NIA ने उसे टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में वांछित घोषित किया था। करीब आठ साल पहले उसके घर की कुर्की भी की गई थी।

ये भी पढ़ें:  Mumbai BMW Accident: मुंबई कोस्टल रोड पर मौत बनकर दौड़ी BMW, 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

दो पिस्टल और कारतूस बरामद

ATS के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद बृजेश गंझू के पास से दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। उसकी डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। वहीं, फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें: Damoh Husband Wife Murder Update: दमोह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, देवर से बात करने पर हुआ था विवाद, आरोपी पति गिरफ्तार

लेखक