उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। इसमें नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीख़ों के साथ मौजूद सदस्यों और 11 निर्वाचित क्षेत्रों की जानकारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी तारीख़ों का ऐलान कर दिया गया है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती भी शुरू की जाएगी।
The Election Commission announces a biennial election in Bihar, Karnataka, Maharashtra, and Uttar Pradesh from Graduates’ and Teachers’ Constituencies.
Date of polling: October 23
Date of counting of votes: October 27 https://t.co/mfTovPT0Ry— ANI (@ANI) September 22, 2026
वहीं विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएँगे। फिर 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। इन सीटों में खंड स्नातक की पांच और खंड शिक्षक की छह सीटें शामिल हैं।
राज्यसभा की इन 10 सीटों का कार्यकाल 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों का कार्यकाल 23 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इसी वजह से चुनाव आयोग ने कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया है। विधान परिषद की सीटों के चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को इससे बाहर रखा गया है।
नामांकन से मतदान तक की तारीख़
– 29 सितंबर: चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।
– 6 अक्टूबर: नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़।
– 7 अक्टूबर: नामांकन पत्रों की जांच होगी।
– 9 अक्टूबर: नाम वापस लेने की आख़िरी तारीख़।
– 16 अक्टूबर: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
– 16 अक्टूबर: शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।
-19 अक्टूबर: चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख़।
किन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा खत्म
25 नवंबर: अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रो.राम गोपाल यादव, रामजी, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी, हरदीप सिंह पुरी का कार्यकाल खत्म होगा।
11 सितंबर: डॉ दिनेश शर्मा की राज्यसभा सीट खाली है। उन्हें अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद ये सीट खाली हुई।
मौजूदा स्थिति: 10 सीटों में 8 भाजपा, 1 समाजवादी पार्टी, 1 बहुजन समाज पार्टी के पास है।
11 निर्वाचन क्षेत्रों और मौजूदा सदस्यों की जानकारी
– लखनऊ खंड स्नातक: इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह
– वाराणसी खंड स्नातक: आशुतोष सिन्हा
– आगरा खंड स्नातक: डॉ.मानवेंद्र प्रताप सिंह
– मेरठ खंड स्नातक: दिनेश कुमार गोयल
– इलाहाबाद-झाँसी खंड स्नातक: डॉ. मानदेय सिंह यादव
– लखनऊ खंड शिक्षक: उमेश द्विवेदी
– आगरा खंड शिक्षक: डॉ. आकाश अग्रवाल
– मेरठ खंड शिक्षक: श्रीचंद शर्मा
– बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक: हरी सिंह ढिल्लो
– गोरखपुर-फ़ैज़ाबाद खंड शिक्षक: ध्रुव कुमार त्रिपाठी