July 23, 2026

UN में पाकिस्तान को जमकर धोया, भारत ने कश्मीर पर पड़ोसी देश को दिखाया आईना

India in UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की. भारत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को राज्य की नीति के एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है.

India in UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की. भारत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को राज्य की नीति के एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है.

author-image

New Update

Ambassador P Harish

Ambassador P Harish

India in UN: भारत ने एक बार फिर यूएन में पाकिस्तान को खरी खरी सुनाई है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की. भारत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को राज्य की नीति के एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत परवथानेनी हरीश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. उन्होंने यह बात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, शांति, सुरक्षा और समृद्धि विषय पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कही.

Reiterating its stand on the Indus Water Treaty, Ambassador P. Harish said cooperation based on mutual trust cannot coexist with cross-border terrorism as an instrument of State policy.

He also asserted that Jammu & Kashmir "has always been, is, and will remain an integral and… https://t.co/Igfpub02zXpic.twitter.com/evtBFsiI1h

— Shalinder Wangu (@Wangu_News18) July 23, 2026

अपनी झूठी कहानी फैलाने का लगाया आरोप

राजदूत हरीश ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान पर उच्च स्तरीय बहस का "दुरुपयोग" करके "अपनी झूठी कहानी फैलाने" का आरोप लगाया. भारतीय राजदूत ने अपने संबोधन में कहा कि इस मंच पर अन्य मुद्दों को उठाने का हमारा कोई इरादा नहीं था, लेकिन मेरा प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान को जवाब देने के लिए विवश है, क्योंकि उसने आज की चर्चा का दुरुपयोग करके अपना झूठा नैरेटिव फैलाने का विकल्प चुना है.

यह भी पढ़ें: UN में भारत ने पाकिस्तान को क्यों सुनाया? राजदूत हरीश ने जम्मू-कश्मीर पर दिया बड़ा बयान

जम्मू और कश्मीर पाक को सुनाया

राजदूत ने कहा कि जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए, यह हमेशा से भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और रहेगा. यह संवैधानिक और कानूनी वास्तविकता है जिसे पाकिस्तान जानबूझकर नजरअंदाज करना चुनता है. जदूत हरीश ने आगे कहा कि जम्मू और कश्मीर के संबंध में एकमात्र लंबित मुद्दा पाकिस्तान द्वारा भारत की संप्रभु भूमि पर किया गया खुला आक्रमण और अवैध कब्जा है. 

सिंधु जल संधि पर भारत का दो टूक संदेश

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत परवथानेनी हरीश ने सिंधु जल संधि पर भारत का रुख साफ करते हुए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करता रहेगा, तब तक दोनों देशों के बीच भरोसे और सद्भाव के आधार पर सहयोग संभव नहीं है. उन्होंने दोहराया कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख स्पष्ट और लगातार एक जैसा रहा है.

पाकिस्तान को दिखाया आईना

राजदूत परवथानेनी हरीश ने अपने समापन भाषण में पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उसे अपनी आंतरिक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत की आलोचना करने के बजाय पाकिस्तान को अपने देश की समस्याएं दूर करने पर ध्यान देना चाहिए. इससे उसके लोगों का ज्यादा भला होगा.

यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का दावा: गाजा में 1.25 लाख से अधिक त्वचा संक्रमण के मामले

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें