July 24, 2026

'उन्होंने हार मान ली थी'- Udit Narayan के वायरल किस विवाद पर Abhijeet Bhattacharya ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 24, 2026, 09:49 AM IST

Abhijeet Bhattacharya on Udit Narayan: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उदित नारायण के वायरल किस विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले के बाद उनकी उदित से क्या बातचीत हुई थी।

Image

अभिजीत भट्टाचार्य ने किया ये खुलासा (Image Source: Chat GPT/ AI)

Abhijeet Bhattacharya on Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभिजीत भट्टाचार्य से जुड़ी अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं। कभी अभिजीत भट्टाचार्य बॉलीवुड को लेकर बोलते नजर आते है, तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई खुलासा हो जाता है। इन सब के बीच अभिजीत भट्टाचार्य का इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य ने उदित नारायण (Udit Narayan) के वायरल किस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि अभिजीत भट्टाचार्य ने क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने तोड़ी चुप्पी

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह अभिजीत भट्टाचार्य का अभी हाल ही में दिया गया इंटरव्यू है। इस इंटव्यू के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य ने उदित नारायण के किस विवाद पर अपनी राय रखी है। Subhojit Ghosh से बात करते हुए अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि 'उदित ने हार मान ली थी, तब भी मैं उनके साथ खड़ा रहा। मैंने उनसे कहा कि बस हां बोल दो, किसी ने मुझे किस किया तो मैंने भी कर दिया। खुलकर कह दो कि हां, अगर मेरे फैंस आएंगे और मुझे किस या गले लगाएंगे तो मैं भी करूंगा। मैंने उनके सपोर्ट में भी बोला। मैंने कहा तुम उदित नारायण हो। अगर लोग तुम्हें किस नहीं करेंगे तो किस करेंगे? अगर 50 लोग तुम्हें किस कर दें और तुम एक को कर दो तो इसमें क्या बड़ी बात है? बस हां बोल दो।'

अभिजीत भट्टाचार्य ने सोनू निगम का भी किया जिक्र

इसी इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि उन्होंने सोनू निगम के मुश्किल वक्त में भी उनका साथ दिया था। 2017 में सोनू ने अजान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर विवादित बयान दिए थे। अभिजीत ने कहा, 'मैंने सोनू का खूब सपोर्ट किया था। जब कोलकाता के एक मौलवी ने कहा कि वो सोनू का सिर मुंडवा देंगे, तो मैंने लाइव टीवी डिबेट में उनका बचाव किया। सोनू को भी उम्मीद नहीं थी कि मैं उनके लिए इस तरह खड़ा होऊंगा। उनके करीबी लोग उनके खिलाफ बोलने लगे थे, लेकिन मैं अकेला उनके साथ खड़ा था।'

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article