Aug 28, 2026 09:38 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

वैभव सूर्यवंशी का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए नहीं हुआ है, जबकि वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों को जगह मिली है। आइए जानते हैं वजह-

वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो)
वैभव सूर्यवंशी भारत के उभरते सितारे हैं। उन्हें सीनियर टीम में डेब्यू का मौका मिल गया है। इंटरनेशनल मंच पर उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना हुनर पूरी दुनिया को दिखाया। हालांकि इसके बावजूद उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए नहीं हुआ है, जबकि वह 15 साल के ही हैं। अंडर-19 टीम में भारत के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ जैसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। वैभव को ना चुनने के पीछेे पीछे बीसीसीआई का एक कड़ा नियम है।
2016 में बीसीसीआई ने एक नियम बनाया था कि एक खिलाड़ी एक से ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकता, भले ही वे इसके लिए एलिजिबल हो। इसका मतलब है कि अगर किसी खिलाड़ी ने 15-17 साल की उम्र में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल लिया और उसके 19 साल के होने तक एक और वर्ल्ड कप आयोजित होता है तो खिलाड़ी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए एलिजिबल है, मगर बीसीसीआई के नियम के अनुसर वह पहले एक बार खेल चुका है तो वह फिर से वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं चुना जाएगा।
इस नियम की वजह से वाशिंगटन सुंदर 2018 में U-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल सके। उससे पहले, सरफराज खान, संदीप शर्मा, विजय जोल और दूसरों ने कॉम्पिटिशन के कई एडिशन में हिस्सा लिया था।
सूर्यवंशी पहले ही 2026 में U-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और वह किसी दूसरे एडिशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में चयनकर्ताओं ने उन्हें अंडर-19 प्लान में शामिल नहीं किया है, ताकि दूसरे खिलाड़ियों को मौका मिल सके।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का भारत दौरा 18 सितंबर से शुरू होगा। 18, 21 और 23 सितंबर को राजकोट में तीन 50-ओवर के मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 27-30 सितंबर तक राजकोट में और 5-8 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ‘B’ ग्राउंड में दो रेड-बॉल मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे।
सहवाग के बेटे को पहली बार चुना गया
लेग-स्पिन ऑलराउंडर आर्यवीर और विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय को 15 सदस्यों वाली वनडे टीम में जगह मिली है, लेकिन दोनों में से कोई भी दो लंबे फॉर्मेट वाले मैचों के लिए चुनी गई टीम में नहीं है। आर्यवीर अभी 2026 दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने अब तक सिर्फ दो मैच खेले हैं। आर्यवीर का चयन अंडर-19 वनडे टीम में पहली बार हुआ है, जबकि अन्वय पहले से ही टीम में हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें