
सुपरहीरो लुक के साथ आई TVS Raider Dr Doom Edition, युवाओं को पसंद आएंगे ये नए बदलाव
टीवीएस मोटर कंपनी ने रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन पोर्टफोलियो में एक बिल्कुल नया, डॉक्टर डूम से इंस्पायर वेरिएंट लॉन्च किया है. इसके साथ ही, एंटरटेनमेंट जगत की इस फ्रेंचाइज़ के साथ कंपनी की बढ़ती साझेदारी में एक और मार्वल-थीम वाली मोटरसाइकिल जुड़ गई है. यह स्पेशल एडिशन एक्सक्लूसिव स्पेक्ट्रल ग्रीन पेंट फिनिश में आती है और इसकी कीमत 95,320 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. यह मोटरसाइकिल जल्द ही देशभर के रजिस्टर्ड टीवीएस डीलरों के पास आ जाएगी.
दमदार स्क्रीन लुक से इंस्पायर
नई कलर स्कीम Doctor Doom के दमदार स्क्रीन लुक से इंस्पायर होकर तैयार की गई है. बाइक को Spectral Green रंग में पेश किया गया है, जिसमें लाइट और देखने के एंगल के हिसाब से रंग हरे से भूरे शेड में बदलता हुआ नजर आता है. यह नया फिनिश Raider को मौजूदा Super Squad बाइक्स से अलग पहचान देता है, जबकि इसका स्पोर्टी डिजाइन और आक्रामक लुक पहले जैसा ही बरकरार रखा गया है.
इंजन में कोई बदलाव नहीं
मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि पावर TVS के 125 सीसी थ्री-वाल्व इंजन से आती है जो रोजमर्रा की राइडिंग के लिए दमदार लो और मिड-रेंज परफॉर्मेंस पर फोकस करता है. मोटरसाइकिल में iGO Assist टेक्नोलॉजी भी बरकरार रखी गई है जो एक्सेलरेशन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाती है और शहर में आने जाने के दौरान स्मूथ राइडिंग का एक्सपीरियंस देती है.
कनेक्टेड रिवर्स एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
डॉक्टर डूम एडिशन में कनेक्टेड रिवर्स एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो 85 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स प्रोवाइड करता है. राइडर्स को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कई डिजिटल फंक्शन्स का भी लाभ मिलता है. टीवीएस ने हायर वेरिएंट्स में उपलब्ध हार्डवेयर को भी बरकरार रखा है.
चौड़े टायर ग्रिप और स्थिरता को बेहतर बनाने में मदद करेंगे और टॉप-एंड वर्जन में सिंगल-चैनल एबीएस सिस्टम के साथ डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. डॉक्टर डूम एडिशन उस साझेदारी को आगे बढ़ाता है जो 2023 में शुरू हुई थी जब टीवीएस ने आयरन मैन और ब्लैक पैंथर से प्रेरित रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन के माध्यम से भारत की पहली मार्वल-थीम वाली प्रोडक्शन मोटरसाइकिल पेश की थी.
यह भी पढ़ें- नई MG Hector Hawk जल्द करेगी धमाकेदार एंट्री, फीचर्स और लुक से Safari-XUV 7XO को देगी कड़ी टक्कर
बारिश के मौसम में कितना होना चाहिए कार के टायर का प्रेशर? जानिए सही जवाब और जरूरी बातें

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More