October 16, 2026

TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया के चौथे सीजन की शुरुआत, MD बरुण दास ने बताया क्यों है ये देश का सच्चा त्योहार

TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया के चौथे सीजन की शुरुआत, MD बरुण दास ने बताया क्यों है ये देश का सच्चा त्योहार

TV9 नेटवर्क के CEO एंड MD बरुण दास और होलटाइम डायरेक्टर हेमंत शर्मा

TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026 के चौथे सीजन की शुरुआत आज हो गई है. आज यानी 16 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक नई दिल्ली के इंडिया गेट स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में कार्यक्रम चलेगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश की समृद्ध संस्कृति, लजीज खान-पान, कला, संगीत और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी. इस मौके पर TV9 नेटवर्क के CEO और MD बरुण दास ने कहा कि यह ट्रू फेस्टिवल ऑफ इंडिया है.

उन्होंने कहा कि यह ”भारत का ऐसा त्योहार है जहां पूरे देश से लोग आते हैं और एक साथ आनंद लेते हैं. हालांकि हम इसे दुर्गा पूजा कहते हैं, लेकिन हम इसे बहुत अधिक समावेशी बनाते हैं, हमारे पास यहां गरबा है, हमारे पास दक्षिण भारतीय पारंपरिक संस्कृति है. हमारे पास स्टॉल मालिक हैं जो पूरे देश से आते हैं. तो यह भारत का एक सच्चा त्योहार है. ट्र फेस्टिवल ऑफ इंडिया है.”

‘गरबा अब राष्ट्रीय पर्व हो गया है’

TV9 नेटवर्क के CEO और MD बरुण दास ने टीवी9 फेस्टविल में आयोजित बाकी कार्यक्रमों पर कहा कि हम जिस कारण यहां मिले हैं जो मेन उत्सव है वह दुर्गा पूजा है. तो हम दुर्गा पूजा से शुरू करते हैं, फिर सुनिश्चित करते हैं कि जो भी यहां आए, उन्हें मनोरंजन और देर रात तक कुछ करने को मिले. उन्होंने आगे कहा कि गरबा अब गुजराती उत्सव या गुजराती नृत्य नहीं रहा, बल्कि गरबा राष्ट्रीय हो गया है. मुझे लगता है नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गरबा, सब मिक्स हो गया.

दिल्ली में आज से 20 अक्टूबर तक चलने वाले TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आगाज हो चुका है. इस खास मौके पर TV9 नेटवर्क के CEO और MD बरुण दास ने क्या कहा? देखिए वीडियो

#TV9FestivalOfIndia #Delhi #VarunDas #HemantSharma #TV9Network | @karunashankar | @hemantsharma360 | @justbarundas | @Shalinibajpai87

— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) October 16, 2026

वहीं, TV9 नेटवर्क के होलटाइम डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने कहा कि भारत में हम एकमात्र ऐसा नेटवर्क हैं, जिसमें समूचे भारत का प्रतिनिधित्व है, तो हमारा जो काम है जो संस्कार है उसमें ही समूचे भारत की अनेकता में एकता दिखाई देगी, क्योंकि हम सभी भाषाओं में लीडर हैं. उन्होंने दुर्गा पूजा को लेकर कहा कि यह शक्ति को साधने का उत्सव है. साल में एक बार हम शक्ति को साधते हैं और शक्ति हमारे भीतर है. हम पांच दिन में यहां अपने भीतर की ऊर्जा को साधते हैं ताकि हम लोक मंगल का काम और जनता की सेवा कर सकें.

‘यह दिल्ली का सबसे बड़ा पंडाल है’

TV9 नेटवर्क के होलटाइम डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने दुर्गा पूजा पंडाल के लेकर कहा कि यह दिल्ली का सबसे बड़ा पंडाल है. इसमें आपको भक्ति की पवित्रता भी मिलेगी उत्सव के रंग भी मिलेंगे और हमारी विविध संस्कृतियों की झलक भी मिलेगी. आपको यहां बिना पश्चिम बंगाल गए आपको पूरा बंगाल यहां उतरा हुआ मिलेगा. बिना गुजरात गए आपको यहां गुजरात की डांडिया और गरबा मिलेगा. तो आप यूं समझिए कि पूर्व से पश्चिम तक उत्तर से दक्षिण तक यह पूजा पंडाल सभी चीजों का प्रतिनिधित्व करता है. सिर्फ कल्चरल एक्टिविटीज में नहीं यहां सभी प्रांतों के उत्पाद भी मिल रहे हैं.

दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 16 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आगाज हो चुका है. इस खास मौके पर TV9 नेटवर्क के होल टाइम डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने क्या कहा? देखिए वीडियो…

#TV9FestivalOfIndia #MajorDhyanChandStadium #Delhi #VarunDas #HemantSharma #TV9Network | @karunashankar | @hemantsharma360 | @justbarundas | @Shalinibajpai87

— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) October 16, 2026

शाम 7 बजे से हरदीप कौर की लाइव परफॉर्मेंस

फेस्टिवल के पहले दिन यानी 16 अक्टूबर को मशहूर सिंगर हरदीप कौर अपनी सुरीली और रूहानी आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. अपनी खास पगड़ी वाली स्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली हरदीप कौर की लाइव परफॉर्मेंस शाम 7 बजे से शुरू होगी. वहीं, 17 अक्टूबर को अपने दमदार रैप और हाई-एनर्जी बीट्स के लिए मशहूर रफ्तार लाइव कॉन्सर्ट करेंगे. उनके प्रशंसकों को इस परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है.

18 से 20 अक्टूबर तक इन कलाकारों की होगी प्रस्तुति

18 अक्टूबर को शाम 6 से 7 बजे तक पंजाबी सिंगर बीपी सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके बाद शाम 7 से 8 बजे तक संगीतकार श्रेयस धर्माधिकारी परफॉर्म करेंगे, जिन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी है. रात 8 से 10 बजे तक डीजे शिवल संगीत से समां बांधेंगे.

19 अक्टूबर को शाम 6 से 7 बजे तक निजामी बंधु, शाम 7 से 8 बजे तक सौरभ शौरी और रात 8 से 10 बजे तक डीजे वेरोनिका की प्रस्तुति होगी. वहीं, 20 अक्टूबर को शाम 6 से 7 बजे तक सिंगर फलिता, शाम 7 से 8 बजे तक महफिल-ए-खास और रात 8 से 10 बजे तक डीजे नितिश गुलयानी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे.

ये भी पढ़ें- TV9 Festival of India 2026: टीवी9 फेस्ट में हर्षदीप कौर के गानों से सजेगी महफिल, रफ्तार भी बिखेरेंगे जलवा, जानें पूरी डिटेल

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button