
TV9 Festival of India 2026 और हर्षदीप कौर की लाइव परफॉर्मेंस.
TV9 नेटवर्क एक बार फिर त्योहारों की खुशियां, भारतीय संस्कृति और मनोरंजन का शानदार संगम लेकर आ रहा है. ‘TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026’ के चौथे सीजन का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर तक नई दिल्ली के इंडिया गेट स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हो रहा है. पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश की समृद्ध संस्कृति, लजीज खान-पान, कला, संगीत और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी.
वहीं, ‘TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026’ के चौथे सीजन का शुभारंभ बंगाली परंपरा के अनुसार 13 अक्टूबर को खूंटी पूजा के साथ हो चुका है. मां दुर्गा के आह्वान और नवरात्र के आगमन के साथ ही महोत्सव की तैयारियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है. आज यहां दुर्गा पूजा का कार्यक्रम है.
महा पष्ठी पर मां दुर्गा की पूजा
शुक्रवार, 16 अक्टूबर को महा षष्ठी है. सुबह 10 बजे दीप प्रज्जवलन के साथ ही समारोह की औपचारिक शुरुआत होगी. इसके साथ ही मां दुर्गा की विधिवत मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा होगी. शाम पांच बजे देवी बोधन, आमंत्रण और अधिवास होगा और शाम को संध्या आरती होगी.

इसके साथ ही क्रिएटिव कॉर्नर में शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक शंख ध्वनि, अल्पना, मंडाला, डांडिया स्टिक डेकोरेशन, रंगोली आदि के माध्यम से भारत की कल्चर और झलक दिखेगी.
- महा षष्ठी, शुक्रवार 16 अक्टूबर, 2026
- सुबह 10 बजेः समारोह का दीप प्रज्ज्वलन
- शाम 5 बजे: देवी बोधन, आमंत्रण, अधिवास
- शामः संध्या आरती
- क्रिएटिव कॉर्नर: शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक शंख ध्वनि, अल्पना, मंडाला, डांडिया स्टिक डेकोरेशन, रंगोली
- शाम 7 बजे से हरदीप कौर का लाइव कंसर्ट
TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026 की घोषणा के बाद से ही संगीत प्रेमियों और फेस्टिवल का इंतजार कर रहे लोगों में उत्साह है. पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन लोगों को भारतीय संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजनों, कला और मनोरंजन का आनंद लेने का मौका देगा. यह इंतजार अब समाप्त होने वाला है.
शाम 7 बजे से हरदीप कौर का लाइव कंसर्ट
इस बार भी फेस्टिवल में संगीत का खास रंग जमने वाला है. अपनी सुरीली और रूहानी आवाज के साथ खास टर्बन स्टाइल के लिए मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर 16 अक्टूबर को लाइव परफॉर्मेंस देंगी. यह लाइव परफॉर्मेंस शाम सात बजे से होगा.
अपने दमदार रैप और हाई-एनर्जी बीट्स के लिए पॉपुलर रफ्तार का 17 अक्टूबर को म्यूजिकल कॉन्सर्ट होगा. टीवी9 नेटवर्क के फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026 का ऐलान होते ही फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

इसके साथ ही 18 अक्टूबर को शाम 6 से 7 बजे तक मशहूर पंजाबी सिंगर बीपी सिंह और शाम 7 से 8 बजे तक संगीतकार श्रेयस धर्माधिकारी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म हनुमान अंश के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज़ दी है. रात 8 से 10 बजे तक डीजे शिवल कार्यक्रम में संगीत का रंग बिखरेगा.
19 अक्टूबर (सोमवार) को शाम 6 से 7 बजे तक निजामी बंधु, शाम 7 से 8 बजे तक सौरभ शौरी और रात 8 से 10 बजे तक डीजे वेरोनिका की रंगारंग प्रस्तुति होगी.. तिम दिन 20 अक्टूबर (मंगलवार) को शाम 6 से 7 बजे तक सिंगर फलिता, शाम 7 से 8 बजे तक महफिल-ए-खास और रात 8 से 10 बजे तक डीजे नितिश गुलयानी का कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम का टिकट BookMyShow के माध्यम से उपलब्ध हैं. यदि अभी भी आपने टिकट बुक नहीं कराया है, तो जल्द बुक करा लें.
फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया की डिटेल
तारीख: 16-20 अक्टूबर, 2026
स्थान: मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली
हर्षदीप कौर का पर्फोरमेंस: 16 अक्टूबर
रफ्तार पर्फोरमेंस: 17 अक्टूबर
डांडिया नाइट्स: 18-20 अक्टूबर
श्रेयस धर्माधिकारी: 18 अक्टूबर, शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक
ये भी पढ़ें- TV9 Festival of India 2026: टीवी9 फेस्ट में हर्षदीप कौर के गानों से सजेगी महफिल, रफ्तार भी बिखेरेंगे जलवा, जानें पूरी डिटेल
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More