August 26, 2026

गेमर्स के लिए बड़ा धमाका! आसुस लाया TUF Gaming 16 समेत 5 नए लैपटॉप, इतनी है कीमत

गेमर्स के लिए बड़ा धमाका! आसुस लाया TUF Gaming 16 समेत 5 नए लैपटॉप, इतनी है कीमत

Asus TUF Gaming 16 FX610 Image Credit source: ASUS

गेमिंग लैपटॉप पसंद करने वालों के लिए आसुस ने भारत में टीयूएफ गेमिंग सीरीज के कई नए और रिफ्रेश्ड मॉडल लॉन्च किए हैं. कंपनी ने टीयूएफ गेमिंग 16 एफएक्स610 के साथ ए15, ए16 और एफ16 सीरीज के नए मॉडल पेश किए हैं. इनमें टीयूएफ गेमिंग 16 में इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 5060 जीपीयू तक का विकल्प मिलता है. नए लैपटॉप्स में मिलिट्री-ग्रेड एमआईएल-एसटीडी-810एच सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. इनकी शुरुआती कीमत 1,15,990 रुपये है.

कीमत और उपलब्धता

आसुस टीयूएफ गेमिंग सीरीज के नए लैपटॉप भारत में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल से खरीदे जा सकते हैं. TUF Gaming 16 FX610 की शुरुआती कीमत 1,79,990 रुपये, A15 FA506NCQ की 1,24,990 रुपये, A16 FA608 की 1,99,990 रुपये, F16 FX607 की 1,35,990 रुपये और A15 FA506NCG की शुरुआती कीमत 1,15,990 रुपये रखी गई है. ये लैपटॉप आसुस के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन, आसुस के एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर और दूसरे ऑफलाइन रिटेल चैनल से उपलब्ध हैं.

TUF Gaming 16 में दमदार हार्डवेयर

आसुस टीयूएफ गेमिंग 16 एफएक्स610 में इंटेल कोर आई7-14650एचएक्स प्रोसेसर और एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 5060 जीपीयू तक का विकल्प मिलता है. लैपटॉप में 64जीबी तक रैम और 2टीबी तक एसएसडी स्टोरेज का सपोर्ट है. गर्मी को कंट्रोल करने के लिए इसमें डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम और रियर एग्जॉस्ट दिया गया है. कंपनी के अनुसार, फैन नॉइज करीब 40 डेसिबल तक रहता है. इसमें फुल-साइज कीबोर्ड, अलग नंबर पैड और एंटी-स्मज कोटिंग भी दी गई है.

पोर्ट और मजबूत डिजाइन

TUF Gaming 16 को एमआईएल-एसटीडी-810एच मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें पीछे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ पावर डिलीवरी चार्जिंग, एचडीएमआई 2.1, लैन पोर्ट और यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है. लैपटॉप में 180 डिग्री हिंज भी मिलता है. वहीं भारत में बने टीयूएफ गेमिंग ए15 एफए506एनसीक्यू की शुरुआती कीमत 1,24,990 रुपये है. इसमें 32जीबी रैम और 2टीबी एसएसडी तक का सपोर्ट, एएमडी राइजेन 7 170 प्रोसेसर और आरटीएक्स 3050 जीपीयू दिया गया है.

TUF Gaming A16 और F16 में भी बड़े अपग्रेड

टीयूएफ गेमिंग ए16 एफए608 में 64जीबी रैम और 4टीबी एसएसडी तक का सपोर्ट मिलता है. यह एएमडी राइजेन 7 260 प्रोसेसर और आरटीएक्स 5060 जीपीयू तक के साथ आता है. इसमें हीटसिंक और डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है, साथ ही एचडीएमआई 2.1 और कई यूएसबी पोर्ट मिलते हैं. दूसरी ओर, टीयूएफ गेमिंग एफ16 एफएक्स607 की शुरुआती कीमत 1,35,990 रुपये है. इसमें 64जीबी रैम और 4टीबी एसएसडी तक का सपोर्ट, इंटेल कोर 5 210एच प्रोसेसर और डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम मिलता है.

TUF Gaming A15 के दो मॉडल भी लॉन्च

आसुस ने TUF Gaming A15 FA506NCG को भी रिफ्रेश किया है, इसमें 32जीबी तक रैम और 2टीबी तक एसएसडी स्टोरेज का सपोर्ट है. यह एएमडी राइजेन 7 155 प्रोसेसर और एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 3050 जीपीयू के साथ आता है. इसमें डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम, कई यूएसबी पोर्ट, आरजे45 लैन और एचडीएमआई 2.1 पोर्ट दिए गए हैं. ए15 एफए506एनसीक्यू की तरह इस मॉडल को भी एमआईएल-एसटीडी-810एच मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है.

ये भी पढ़ें: एपल का बड़ा सरप्राइज! भारत में लॉन्च किए Mac Mini और Mac Studio M5 Ultra, कीमत ₹99,900 से शुरू

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button