तृषा कृष्णन पर भद्दी टिप्पणी करने वाले उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया गया। विजय की पार्टी TVK की शिकायत के बाद अब इस पूरे मामले पर कंगना रनौत ने भ ...और पढ़ें

तृषा कृष्णन विवाद पर बोलीं कंगना रनौत/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मंगलवार को विपक्षी पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई पुलिस ने हिरासत में लिया। उदयनिधि ने एक पब्लिक रैली के दौरान तृषा के बारे में कुछ ऐसी बातें कहीं जो सही नहीं थीं, इसी के आधार पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके ने पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। अब इस पूरे मामले पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसका समर्थन किया है, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
कंगना ने उदयनिधि को हिरासत में लेने पर किया रिएक्ट
बीजेपी नेता और एक्ट्रेस कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। उन्होंने इस मामले में तृषा कृष्णन और विजय का सपोर्ट करते हुए आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, "पब्लिकली गंदी गाली देना, डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल करना और वल्गर जोक्स मारना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। इस अपराध के लिए मिस्टर स्टालिन को जेल भेजा गया था। हो सकता है कि अभी तक वे बेल पर बाहर आ गए हों, लेकिन यह एक अच्छी मिसाल है।"

डीएमके लीडर उदयनिधि स्टालिन को उनके चेन्नई स्थित घर से पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस वैन के अंदर से रिपोर्टर से बात करते हुए उदयनिधि ने कहा कि उन्हें यह सब कॉमेडी लग रहा है। स्टालिन ने यह भी क्लियर किया कि उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया और न ही कोई गलत बात कही है। उन्होंने साफ कहा कि वे नतीजा भुगतने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, क्योंकि उन्हें गिरफ्तारी का डर नहीं है।
क्या है तृषा कृष्णन-स्टालिन से जुड़ा मामला?
जिन्हें इस मामले के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि उदयनिधि ने कावेरी जल विवाद का मुद्दा छेड़ते हुए तमिल में कहा, "हमारे सीएम कावेरी वॉटर इश्यू के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्हें डीएमके पर झूठे केस दायर करने की ज्यादा चिंता है।" जब ऑडियंस में से किसी ने तृषा का नाम लिया, तो वे मुस्कुरा दिए और कावेरी के साथ-साथ अभिनेत्री के बारे में भी कुछ ऐसा कहा, जिससे उनके आसपास के लोग शोर मचाने लगे।

इस पूरे मामले पर मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जीके इलानथिरायन ने पुलिस को यह आदेश दिया कि वह उदयनिधि स्टालिन के साथ अपनी पूछताछ खत्म होने के बाद उन्हें आज ही रिहा कर दे। तमिलनाडु के एडवोकेट जनरल विजय नारायण ने कोर्ट को यह आश्वस्त किया कि स्टालिन को हिरासत में रखने का कोई इरादा नहीं था, बल्कि सरकार सिर्फ महिलाओं के हितों की रक्षा करना चाहती है।