Traffic Challan New Rules: ट्रैफिक चालान को लेकर नियम में कुछ बदलाव (Traffic Challan New Rules) किए गए हैं। अब ट्रैफिक व्यवस्था को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ट्रैफिक चालान के नए नियमों के तहत अब मौके पर ही डिजिटल माध्यम से जुर्माना (Digital Challan Payment) भरना बेहद आसान और अनिवार्य हो गया है। फिलहाल यह नियम हिमाचल प्रदेश (Himachal Traffic Challan) में लागू किया गया है।
यह भी पढ़ें: PPBL RBI Action: Paytm Payments Bank पर RBI की बड़ी कार्रवाई, Scheduled Banks की लिस्ट से बाहर!
चालान भुगतान के नए नियम
हिमाचल सरकार की ओर ट्रैफिक चालान (E Challan Payment) भरने के नए नियम लागू किए गए हैं। आइए जानें..
1. हिमाचल प्रदेश और अन्य कई राज्यों में ट्रैफिक पुलिस को आधुनिक ई-चालान मशीनें और क्यूआर कोड दिए गए हैं, जिससे मौके पर ही जुर्माना भरा जा सकता है।
2. वाहन चालक गूगल पे (Google Pay), फोनपे (PhonePe), पेटीएम (Paytm), या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए तुरंत भुगतान कर सकते हैं।
'चालान 2 पे' (Challan 2 Pay) व्यावस्था
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'चालान 2 पे' (Challan 2 Pay) डिजिटल पहल की शुरुआत की है। सरकार ने ट्रैफिक चालान भरने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इसकी शुरुआत की।
1. वाहन चालकों को अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि भरने के लिए कोर्ट या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि मौके पर ही चालान का भुगतान हो सकेगा।
2. इस नियम के लागू करने का उद्देश्य चालान के पेमेंट को कैशलेस, आसान और पारदर्शी बनाना है।
3. हर ट्रांजेक्शन का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा और चालान की राशि सीधे राज्य के सरकारी कोष (State Treasury) में जमा होगी।
HRTC को मिलेंगी 1,500 नई इलेक्ट्रिक बसें
चलाना पेमेंट के नए नियम लागू करने के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सार्वजनिक परिवहन को इलेक्ट्रिक बनाने को लेकर भी अहम फैसला किया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि-
"आने वाले समय में राज्य सरकार एचआरटीसी को 1500 नई ई-बसें उपलब्ध करवाएगी। इन बसों की न्यूनतम रेंज 350 किलोमीटर होगी और इन्हें हिमाचल के पहाड़ी तथा कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के अनुरूप लिया जाएगा। एचआरटीसी को अब तक 297 ई-बसें उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। निगम को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।इसके अलावा सरकार 100 ग्रीन हाइड्रोजन बसें और 100 सुपर डीलक्स बसें खरीदने की तैयारी में है।"
यह भी पढ़ें:EPFO UPI PF Withdrawal: PF Withdrawal होगा आसान! UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा